पीएम मोदी ने दी विजय-रश्मिका को शुभकामनाएं, कपल के लिए लिखी खास पंक्तियां

Updated:
विज्ञापन

PM Modi Special Note For Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

Rashmika Mandanna Wedding: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली शादी पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इसे जीवन की नई और सुंदर शुरुआत बताया, वहीं कपल ने अपने रिश्ते को ‘विरोश’ नाम देकर फैंस के साथ खुशियां साझा कीं.

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कपल को दिल से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

‘नई और खूबसूरत शुरुआत’ का खास संदेश

प्रधानमंत्री की ओर से भेजे गए संदेश में इस शादी को एक नई और खूबसूरत शुरुआत बताया गया है. उन्होंने अपने नोट में लिखा कि विजय और रश्मिका के जीवन का यह नया अध्याय प्यार, विश्वास और साथ की भावना से भरा होगा. साथ ही उन्होंने ‘सखा सप्तपदा भव’ का जिक्र करते हुए कहा कि सात कदम साथ चलने के बाद पति-पत्नी जीवनभर के दोस्त बन जाते हैं.

पीएम मोदी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि दोनों कलाकार भले ही फिल्मों की स्क्रिप्ट के लिए जाने जाते हों, लेकिन उनके जीवन की यह असली कहानी सिल्वर स्क्रीन पर रचे गए जादू से भी ज्यादा खास और यादगार होगी.

परिवारों को भी दी बधाई

प्रधानमंत्री ने देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को भी इस शुभ अवसर पर बधाई दी. उन्होंने कामना की कि आने वाले दिन, महीने और साल कपल के लिए खुशियों, साझा सपनों और उनकी पूर्ति से भरे हों. साथ ही यह भी कहा कि वे एक-दूसरे की खूबियों से सीखते हुए और कमियों को अपनाते हुए जीवन के हर पड़ाव पर साथ आगे बढ़ें.

यह भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति के मालिक विजय देवरकोंडा, जानें कुल कमाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola