Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Collection Day 2: ‘बागी 4’ की दहाड़ के सामने थमी ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई, कलेक्शन में बड़ा अंतर
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Sep 2025 9:16 AM
बागी 4 वर्सेज द बंगाल फाइल्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Collection Day 2: 5 सितंबर का दिन सिने प्रेमियों के लिए काफी खास रहा. बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स एक ही दिन रिलीज हुई. दोनों ने दूसरे दिन कितनी कमाई कर ली, यहां जानें.
Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Collection Day 2: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. जहां एक तरफ टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म बागी 4 थिएटर्स में रिलीज हुई. वहीं, दूसरी तरफ विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ओपनिंग डे पर तो टाइगर की मूवी आगे निकल गई. चलिए आपको दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
बागी 4 आगे निकली द बंगाल फाइल्स से
फिल्म बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन द बंगाल फाइल्स से बेहतर है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने अबतक 0.08 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये शुरुआती आंकड़े है, जो शाम त अपडेट होंगे. जबकि sacnilk के अनुसार, द बंगाल फाइल्स ने दूसरे दिन अभी तक 0.02 (शुरुआती आंकड़े) करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ये आंकड़े भी शाम तक अपडेट होंगे. बागी 4 की कुल कमाई 12.08 करोड़ रुपये है, तो दूसरा तरफ द बंगाल फाइल्स का कलेक्शन महज 1.75 करोड़ रुपये है. ऐसे में बागी 4 का कलेक्शन कई गुणा द बंगाल फाइल्स से आगे है.
द बंगाल फाइल्स में इन स्टार्स ने किया हैं काम
विवेक अग्निहोत्री की राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में एकलव्य सूद, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश खेरा, पल्लवी जोशी हैं. फिल्म का ट्रेलर 16 अगस्त 2025 को जी स्टूडियोज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था.
बागी 4 की स्टारकास्ट
बागी 4 में टाइगर श्रॉफ काफी दमदार लुक में दिखे हैं. इसके अलावा मूवा का हिस्सा संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा भी हैं. फिल्म को सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार जैसे स्टार्स ने सपोर्ट किया हैं और इंस्टा पर पोस्ट भी किया है. सुनील ने लिखा, पूरी टीम को ब्लॉकबस्टर वाइब्स की शुभकामनाएं.
यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘बागी 2’ का दम, जानें दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










