Baaghi 4 Box Office Records: ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई Baaghi 4, पुराने पार्ट्स की बराबरी करना हुआ मुश्किल

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Sep 2025 10:35 AM

विज्ञापन

बागी 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15 फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘बागी 4’ ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर ‘द बंगाल फाइल्स’ से हुई, लेकिन टाइगर की मूवी ने बढ़त बनाई. टाइगर की फिल्म ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई.

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ स्टारर और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन की फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त ने अहम किरदार निभाया हैं. टाइगर की ये फिल्म इस साल बहुचर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस द द बंगाल फाइल्स से हुई, लेकिन टाइगर की मूवी ने बाजी मार ली. फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की, लेकिन ये पहले रिलीज हुई दोनों पार्ट्स ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ का रिकॉर्ड चकनाचूर नहीं कर पाई. चलिए आपको दोनों पार्ट्स के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

‘बागी 4’ का पहले दिन कितना रहा कलेक्शन?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर बागी 4 ने कमाई करते हुए 12 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. जबकि बागी 3 ने ओपनिंग डे पर 17.5 करोड़ रुपये कमाए थे और बागी 2 ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, बागी ने 11.85 करोड़ रुपय से अपना खाता खोला था. तो ऐसे में ‘बागी 4’ अपने दूसरे और तीसरे पार्ट की कमाई से काफी पीछे है. फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर मूवी अच्छा कलेक्शन कर सकती है.

‘बागी 4’ ने बना लिया ये रिकॉर्ड

‘बागी 4’ साल 2025 की आठवीं सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. टाइगर श्रॉफ की मूवी ने सितारे जमीन पर, जाट, रेड 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार, चलिए आपको टॉप 10 हिंदी ओपनर्स फिल्मों के बारे में बताते हैं.

  • वॉर 2- 52 करोड़ रुपये
  • छावा- 31 करोड़ रुपये
  • सिकंदर-26 करोड़ रुपये
  • हाउसफुल 5- 24.35 करोड़ रुपये
  • सैयारा- 22 करोड़ रुपये
  • रेड 2- 19.71 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स- 15.30 करोड़ रुपये
  • बागी 4- 12 करोड़ रुपये
  • सितारे जमीन पर -10.7 करोड़ रुपये
  • जाट- 9.5 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘बागी 2’ का दम, जानें दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola