भारत के लिए पनौती है यह अंपायर? डराते हैं ये रिकॉर्ड

टीम इंडिया और रिचर्ड केटलब्रॉ
Richard Kettleborough Record: टीम इंडिया और अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ का रिकार्ड बहुत खराब रहा है. 2014 टी20 वर्ल्ड कप से 2026 सुपर 8 मैच तक, जब भी रिचर्ड ने अंपायरिंग की, भारत को हार मिली है. जानिए उन सभी अहम आईसीसी मैचों के बारे में जहां टीम इंडिया हारी.
Table of Contents
Richard Kettleborough Record: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो में अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ (Richard Kettleborough) और टीम इंडिया के नसीब के बारे में बताया गया है. आंकड़े बताते हैं कि जब भी केटलब्रॉ ICC के बड़े मैच में अंपायर होते हैं, टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ता है. यह सिलसिला 2014 में शुरू हुआ था और अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में भी देखा गया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका ने इंडिया को 76 रन से हरा दिया. इस मैच में भी रिचर्ड केटलब्रॉ ही अंपायर थे.
2014 और 2015 वर्ल्ड कप की हार
इस खराब रिकॉर्ड की शुरुआत 2014 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से हुई थी. इस मैच में इंडिया का सामना श्रीलंका से था. मैदान पर अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ थे और इंडिया यह फाइनल हार गया. इसके बाद 2015 वनडे वर्ल्ड कप का सेमी फाइनल मैच आया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस बड़े मैच में भी रिचर्ड फील्ड अंपायर थे और टीम इंडिया को वहां भी हार मिली.
2016 और 2017 में भी टूटी उम्मीद
2016 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने घर में खेल रही थी. सेमी फाइनल मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था. एक बार फिर अंपायर रिचर्ड थे और इंडिया यह मैच हार कर बाहर हो गई. इसके ठीक अगले साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया. इस खिताबी मुकाबले में भी रिचर्ड केटलब्रॉ अंपायरिंग कर रहे थे और इंडिया को बड़ी हार का सामना करना पड़ा.
वर्ल्ड कप 2019 का दुख भरा सेमी फाइनल
2019 वनडे वर्ल्ड कप का सेमी फाइनल मैच क्रिकेट फैंस आज तक नहीं भूले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ एमएस धोनी के रन आउट होने से सबकी उम्मीद टूट गई थी. इस मैच में भी मैदान पर रिचर्ड केटलब्रॉ ही अंपायर की भूमिका में थे. एक बार फिर उनकी मौजूदगी में टीम इंडिया का आगे जाने का सपना टूट गया था.
2023 वर्ल्ड कप फाइनल में वही कहानी
इंडिया में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया लगातार 10 मैच जीत कर फाइनल में पहुंची थी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था. यहां भी फील्ड अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ ही थे. एक बार फिर से वही पुराना रिकॉर्ड सामने आया और इंडिया को अपने मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल में हार मिली.
2026 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से हार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर यह कहानी दोहराई गई है. अहमदाबाद के उसी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया का सुपर 8 मैच साउथ अफ्रीका से था. इस अहम मैच में साउथ अफ्रीका ने इंडिया को 76 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. हैरानी की बात यह है कि इस मैच में भी रिचर्ड केटलब्रॉ ही अंपायरिंग कर रहे थे. सोशल मीडिया पर लोग इन आंकड़ों को शेयर कर रहे हैं और इस संयोग को लेकर काफी चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ें-
महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेलेंगी 12 टीमें, भारत-पाक एक ग्रुप में
शाई होप की चेतावनी, पिछला मैच बीत गया, अब अगली जंग की तैयारी
ईडन गार्डन्स को झटका? पाक-श्रीलंका पर टिका सेमीफाइनल का शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




