Do Deewane Seher Mein: पहले मंडे पर फिसली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Feb 2026 8:09 AM
दो दीवाने शहर में का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Do Deewane Seher Mein Collection Day 4: ‘दो दीवाने शहर में’ ने पहले चार दिनों में कोई खास कमाई नहीं की. शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. रिलीज के पहले सोमवार को ही फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर बुरा है.
Do Deewane Seher Mein Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ की कमाई को लेकर खास चर्चा हो रही है.फिल्म ने पहले चार दिनों में ठीक-ठाक शुरुआत दर्ज की है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. हालांकि सोमवार को कलेक्शन में गिरावट साफ नजर आई. फिल्म चार दिन में 5 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई. आइए आपको डे वाइज कमाई का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
चौथे दिन कितनी हुई कमाई?
फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. दूसरे दिन शनिवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी और कलेक्शन 1.5 करोड़ रुपये रहा. रविवार को फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया. हालांकि यह शनिवार से थोड़ा कम रहा, लेकिन वीकेंड की रफ्तार बनी रही. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म ने 0.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. टोटल कलेक्शन मूवी ने 4.85 करोड़ रुपये का किया है. आने वाले दिनों में इसकी असली परीक्षा होगी क्योंकि तभी तय हो पाएगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी रहती है या नहीं.

‘दो दीवाने शहर में’ किस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम?
सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन जारी है, लेकिन इसके साथ ही लोग यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि यह ओटीटी पर कब और कहां देखने को मिलेगी. दर्शक इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, फिल्म का डिजिटल प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा. चर्चा है कि थिएटर रन पूरा होने के बाद इसे इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म के प्रमोशनल मटेरियल और पोस्टर में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म का जिक्र नजर आया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि इसकी स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर ही होगी. हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक ऑफिशियल कुछ घोषणा नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें- Do Deewane Seher Mein: कमाई में नहीं आया उछाल, वीकेंड में फीका रहा सिद्धांत-मृणाल का रोमांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










