सुपरहिट फिल्मों के बाद भी भंसाली का जादू बरकरार, बर्थडे पर देखें ये 5 क्लासिक्स

Sanjay Leela Bhansali Birthday Special
Sanjay Leela Bhansali Birthday Special: सुपरस्टार निर्देशक संजय लीला भंसाली आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर याद करें उनकी पांच क्लासिक फिल्में जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी.
Sanjay Leela Bhansali Birthday Special: भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी शानदार फिल्मिंग स्टाइल, रंग-बिरंगे सेट्स और यादगार म्यूजिक के लिए जाने जाने वाले भंसाली ने भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनके जन्मदिन के मौके sपर, आइए नजर डालते हैं उनकी पांच ऐसी फिल्मों पर, जिन्होंने सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी.
खामोशी: द म्यूजिकल

भंसाली की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में सलमान खान, नाना पाटेकर, सीमा बिस्वास और मनीषा कोइराला ने अभिनय किया.
हम दिल दे चुके सनम

रोमांटिक ड्रामा ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय, सलमान खान और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में थे. भव्य सेट्स, खूबसूरत कॉस्ट्यूम्स और यादगार संगीत के लिए यह फिल्म आज भी याद की जाती है. इस फिल्म ने भंसाली को रोमांस का मास्टर साबित किया.
देवदास

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के क्लासिक उपन्यास पर आधारित ‘देवदास’ भारतीय सिनेमा का एक यादगार सफर है. शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की शानदार एक्टिंग ने इसे एक जबरदस्त रोमांस और दुखभरी कहानी बना दिया.
गोलियों की रासलीला राम-लीला

शेक्सपियर के ‘रोमियो और जूलियट’ का भंसाली अंदाज, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में दिखा. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी ने इस फिल्म में प्यार और परिवार के जटिल रिश्तों की कहानी को बेहद जोशीले अंदाज में पेश किया.
पद्मावत

‘पद्मावत’ एक ऐतिहासिक महाकाव्य है जिसमें रानी पद्मावती की कथा दिखाई गई है. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं. भव्य सेट्स और शानदार निर्देशन के जरिए भंसाली ने एक और सिनेमा की धरोहर बनाई.
संजय लीला भंसाली की ये फिल्में न सिर्फ उनकी कलात्मक दृष्टि की मिसाल हैं बल्कि भारतीय सिनेमा में उनकी अलग और अविस्मरणीय पहचान भी हैं.
यह भी पढ़ें: लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




