‘अस्सी’ या ‘दो दीवाने शहर में’- मंडे टेस्ट में कौन निकला आगे?

Updated:
विज्ञापन

अस्सी और दो दीवाने शहर में, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस: 20 फरवरी को रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने सहर में’ और कोर्टरूम बेस्ड ‘अस्सी’ रिलीज हुई. वीकेंड के बाद अब मंडे टेस्ट के आंकड़े बता रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मार ली है.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 20 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हुई. एक तरफ थी प्यार और इमोशन्स से भरी ‘दो दीवाने सहर में’, तो दूसरी ओर सामाजिक मुद्दे पर बनी कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’. चार दिन बाद अब दोनों फिल्मों का असली हाल सामने आने लगा है. वीकेंड के बाद मंडे टेस्ट में किसने बाजी मारी, यही सबसे बड़ा सवाल है. चलिए आपको बताते हैं कि रिलीज के बाद पहली सोमवार को किस मूवी ने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

‘दो दीवाने शहर में’ की धीमी रफ्तार

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘दो दीवाने शहर में’ एक रोमांटिक ड्रामा है. और इसे संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 1.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की. शनिवार को कमाई 1.5 करोड़ तक पहुंची और रविवार को हल्की गिरावट आई और फिल्म ने 1.45 करोड़ जुटाए. मंडे टेस्ट में कलेक्शन में साफ गिरावट देखी गई और फिल्म ने चौथे दिन करीब 0.65 करोड़ रुपये कमाए. चार दिनों में इसका कुल कारोबार लगभग 4.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘अस्सी’ का वीकेंड बेहतर

दूसरी ओर तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की जोड़ी एक बार फिर ‘अस्सी’ के जरिए साथ आई है. मजबूत विषय के बावजूद फिल्म को टिकट खिड़की पर संघर्ष करना पड़ रहा है. पहले दिन ‘अस्सी’ ने 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग की. शनिवार और रविवार को फिल्म ने 1.6-1.6 करोड़ रुपये कमाकर वीकेंड का कुल कलेक्शन 4.2 करोड़ तक पहुंचा दिया. हालांकि सोमवार को कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने लगभग 0.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. चार दिनों में इसका कुल कलेक्शन 4.95 करोड़ रुपये हो गया है.

मंडे टेस्ट में कौन आगे?

अगर सिर्फ सोमवार की बात करें तो ‘अस्सी’ ने 0.75 करोड़ के साथ ‘दो दीवाने शहर में’ (0.65 करोड़) से बेहतर प्रदर्शन किया. लेकिन चार दिन के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों फिल्मों के बीच फासला बेहद कम है. जहां ‘दो दीवाने सहर में’ ने 4.85 करोड़ कमाए हैं, वहीं ‘अस्सी’ 4.95 करोड़ के साथ मामूली बढ़त बनाए हुए है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola