Assi: फिल्म ‘अस्सी’ पर मंडे का असर, क्या बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी?

Published by : Anushka Singh Updated At : 24 Feb 2026 8:46 AM

विज्ञापन

अस्सी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

Assi Box Office Collection Day 4: फिल्म 'अस्सी' के लिए मंडे का दिन थोड़ा भारी साबित हुआ. वीकेंड पर जो रफ्तार दिखी थी, वो चौथे दिन धीमी पड़ती नजर आई. हालांकि चार दिनों में फिल्म ने ठीक -ठाक रकम अपने खाते में जोड़ ली है.

विज्ञापन

Assi Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’, जो समाजिक मुद्दे पर बनी हुई है. इस फिल्म को डायरेक्ट अनुभव सिन्हा ने किया है. वीकेंड के बाद अक्सर फिल्मों की असली परीक्षा सोमवार को होती है, और ‘अस्सी’ के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. चौथे दिन दर्शकों की भीड़ पहले के मुकाबले कम रही और कमाई का आंकड़ा भी नीचे आ गया. ट्रेड वेबसाइट sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन पर सीमित कमाई की, लेकिन कुल कलेक्शन अब भी संभला हुआ है. आईए आपको बताए फिल्म की चौथे दिन की कमाई.

चौथे दिन कितनी हुई कमाई ?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को करीब 0.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कमाई लगभग 0.89 करोड़ रुपये रही. वीकेंड की तुलना में यह गिरावट साफ दिखी. सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी करीब 8 प्रतिशत के आसपास दर्ज की गई, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंडे को दर्शकों की मौजूदगी कम रही. कुल मिलाकर करीब 1596 शोज चले, लेकिन सीटें ज्यादा भरी हुई नजर नहीं आईं.

चार दिन का कुल आंकड़ा

अब अगर चार दिनों की कुल कमाई देखें तो ‘अस्सी‘ ने लगभग 4.95 करोड़ रुपये नेट और करीब 5.93 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यह कोई बहुत बड़ा रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन फिल्म ने पूरी तरह से रफ्तार भी नहीं खोई है. शुरुआत के हिसाब से इसे औसत प्रदर्शन कहा जा सकता है.

आगे क्या उम्मीद

अब सबकी नजर आने वाले दिनों पर है. अगर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो दूसरे वीकेंड पर कमाई में उछाल आ सकता है. फिलहाल मंडे का आंकड़ा यही बता रहा है कि फिल्म को आगे टिके रहने के लिए मजबूत पकड़ बनानी होगी.

यह भी पढ़ें: काजोल बनीं रहमान डकैत और प्रियंका हमजा, राखी सावंत को मिला ये किरदार

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola