Border 2: चार हफ्ते बाद भी नहीं थमी रफ्तार, कितना पहुंचा कुल कलेक्शन?

Border 2 Box Office Collection Day 32: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए एक महीना से ज्यादा हो गया है. फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन 5वें सोमवार को 0.24 करोड़ की कमाई की. फिल्म अब तक 326.14 करोड़ रुपये कमा चुकी है.
Border 2 Box Office Collection Day 32: सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा का सफर तय कर चुकी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार अब भी थमी नहीं है. बड़े सितारों से सजी यह वॉर ड्रामा नई रिलीज फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद टिकट खिड़की पर डटी हुई है. पांचवें वीकेंड पर फिल्म ने उम्मीद से बेहतर कमाई की और अब पांचवें सोमवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. आइए आपको कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
पांचवें सोमवार को कैसा रहा प्रदर्शन?
23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस वॉर ड्रामा ने शुरुआत से ही दमदार पकड़ बनाई थी. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 32वें दिन यानी पांचवें सोमवार को फिल्म ने 0.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. चौथे हफ्ते के बाद आमतौर पर फिल्मों की कमाई बेहद धीमी हो जाती है, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ अभी भी सनी देओल की फिल्म कुछ ना कुछ कमाई कर रही है. यह आंकड़ा बताता है कि दर्शकों की फिल्म में अभी भी दिलचस्पी बनी हुई है.
ओपनिंग से लेकर अब तक का सफर
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी. पहले हफ्ते में ही 224.25 करोड़ रुपये की कमाई कर इसने साल 2026 की बड़ी शुरुआत दर्ज की. दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ रुपये आए, जबकि तीसरे हफ्ते में यह आंकड़ा 23.35 करोड़ रहा.चौथे हफ्ते में फिल्म ने 6.6 करोड़ रुपये जोड़े. इसके बाद 29वें दिन 0.3 करोड़, 30वें दिन 0.55 करोड़ और 31वें दिन 0.7 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ. अब 32वें दिन की कमाई के साथ फिल्म 326 करोड़ से आगे निकल चुकी है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा ने अहम किदरा निभाया हैं.
यह भी पढ़ें– Border 2: क्या 350 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी ‘बॉर्डर 2’? कुल कमाई जान लगेगा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










