Border 2: क्या 350 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी ‘बॉर्डर 2’? कुल कमाई जान लगेगा झटका

Updated:
विज्ञापन
Border 2: क्या 350 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी ‘बॉर्डर 2’? कुल कमाई जान लगेगा झटका

Border 2 Box Office Collection Day 30: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने दमदार ओपनिंग के साथ लंबा बॉक्स ऑफिस सफर तय किया. नई रिलीज फिल्मों की टक्कर के बावजूद बॉर्डर 2 धीरे-धीरे कमाई कर ही रही है. आइए जानते हैं 30वें दिन का कलेक्शन.

विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 30: सनी देओल की देशभक्ति से भरी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में आते ही माहौल बना दिया था. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन वॉर ड्रामा का दर्शकों ने बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी इंतजार किया था. पहले दिन से फिल्म को ही शानदार रिस्पॉन्स दिया. हालांकि चौथे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. 30वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है.

30वें दिन बॉर्डर 2 ने कितनी कमाई की?

बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. यह फिल्म साल 1997 में आई वॉर फिल्म ‘बॉर्डर ’ की अगली कड़ी है. ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के बाद से फिल्म लगातार चर्चा में बनी रहीय पहले हफ्ते में जोरदार प्रदर्शन के बाद दूसरे और तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखीय हालांकि चौथे हफ्ते तक आते-आते कमाई की रफ्तार काफी कम हो गई है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 30वें दिन सिर्फ 0.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कुल कमाई भारत में 325.28 करोड़ रुपये हो गई है. फिलहाल मूवी 350 करोड़ का आंकड़ा छूने में अभी बहुत दूर है.

बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर

‘बॉर्डर 2’ को अब नई रिलीज फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक ओर रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 पहले से ही सिनेमाघरों में मौजूद है, तो दूसरी तरफ शाहिद कपूर की ओ रोमियो भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच रही है. इसके अलावा शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ के आने से भी मुकाबला और कड़ा हो गया है.

‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन

  • पहला दिन- 30 करोड़ रुपये
  • पहला हफ्ता – 224.25 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता- 70.15 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता- 23.35 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता-6.6 करोड़ रुपये
  • डे 29- 0.30 लाख रुपये
  • डे 30- 0.08 लाख रुपये

टोटल कलेक्शन- 325.28 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंO Romeo: 9वें दिन ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस हाल, क्या कह रहे हैं आंकड़े?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola