O Romeo: 9वें दिन ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस हाल, क्या कह रहे हैं आंकड़े?

O Romeo Box Office Collection Day 9: ‘ओ रोमियो’ के नौवें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है. इसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आते हैं, जबकि उनके साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी अहम भूमिकाओं में हैं.
O Romeo Box Office Collection Day 9: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. वीकडेज में आई गिरावट के बाद फिल्म ने नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को सिंगल डिजिट में कमाई की. फिल्म की टोटल कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. आइए डे वाइज आपको कलेक्शन बताते हैं.
दूसरे शनिवार को दिखा दम
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ ने दूसरे शुक्रवार को 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म ने टोटल कलेक्शन अब तक 52.60 करोड़ रुपये का कर लिया है. शनिवार को शाम और रात के शोज में बढ़त हुई है.
ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
- सुबह के शो: 6.66 प्रतिशत
- दोपहर के शो: 13.02 प्रतिशत
- शाम के शो: 12.83 प्रतिशत
- रात के शो: 18.65 प्रतिशत
कलेक्शन रिपोर्ट
- O Romeo Box Office Collection Day 1- 8.5 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 2- 12.65 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 3- 9 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 4- 4.75 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 5- 5.35 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 6- 3.65 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 7- 3.1 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 8- 2.25 करोड़ रुपये
- O Romeo Box Office Collection Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
O Romeo Total Collection- 52.60 करोड़ रुपये
ऋतिक रोशन ने शाहिद कपूर की तारीफ की
निर्देशक विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ओ रोमियो रोमांस, ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर है. इसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आते हैं, जबकि उनके साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं. वहीं, फिल्म का रिव्यू ऋतिक रोशन ने किया था. उन्होंने फिल्म में शाहिद के एक्टिंग की तारीफ की.
यह भी पढ़ें– O Romeo: आठवें दिन कैसा है ‘ओ रोमियो’ का हाल? बॉक्स ऑफिस पर दिखी सुस्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










