ePaper

O Romeo: आठवें दिन कैसा है 'ओ रोमियो' का हाल? बॉक्स ऑफिस पर दिखी सुस्ती

Updated at : 21 Feb 2026 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
O Romeo Box Office Collection Day 8

ओ रोमियो का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

O Romeo: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने पहले वीकेंड में अच्छी शुरुआत की, लेकिन दूसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है. आठवें दिन फिल्म ने सबसे कम कमाई की. आइए टोटल कलेक्शन बताते हैं.

विज्ञापन

O Romeo Box Office Collection Day 8: फिल्म ओ रोमियो ने शुरुआत तो दमदार की, लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस की असली परीक्षा से गुजर रही है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पहले वीकेंड में शानदार ओपनिंग मिली थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई. शाहिद कपूर की फिल्म ने शुरुआती दिनों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा, लेकिन अब टिकट खिड़की पर ये बने रहने के लिए संघर्ष कर रही. चलिए आठवें दिन की कमाई के आंकड़े आपको बताते हैं.

आठवें दिन सबसे कम कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ओ रोमियो ने दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन करीब 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह अब तक का सबसे कम एक दिन का कलेक्शन है. पहले वीकेंड में डबल डिजिट कमाई करने वाली फिल्म के लिए यह गिरावट बता रही कि मूवी को अब बहुत कम दर्शक नहीं मिल रहे. भारत में 49.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हो गया है. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 75.15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. अब नजरें 100 करोड़ पर टिकी हुई है. हालांकि इसके लिए दूसरे वीकेंड में मजबूत वापसी जरूरी है.

ओ रोमियो का कलेक्शन रिपोर्ट

  • O Romeo Box Office Collection Day 1- 8.5 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 2- 12.65 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 3- 9 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 4- 4.75 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 5- 5.35 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 6- 3.65 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 7- 3.1 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 8- 2.25 करोड़ रुपये

O Romeo Total Collection- 49.35 करोड़ रुपये

फिल्म के कलाकार

फिल्म में तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं. साथ ही विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर भी नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- O Romeo: शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस देख ऋतिक रोशन ने क्या कहा? वायरल हुआ रिएक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola