Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: सात दिनों में फुस्स हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म की हालत, जानें डे वाइज टोटल कलेक्शन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Sep 2025 8:12 AM
बागी 4 के सातवें दिन का कलेक्शन. फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त स्टारर बागी 4 ने सातवें दिन तक 42.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जानें अब तक की कमाई और फिल्म का अगला टारगेट.
Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू स्टारर ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है. ए. हर्ष द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. आइए जानते हैं सातवें दिन तक का कलेक्शन.
बागी 4 के सातवें दिन का कलेक्शन
sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन 0.03 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 42.07 करोड़ रुपये हो गया. ओपनिंग डे पर इसने 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन हर दिन कलेक्शन में गिरावट दर्ज हो रही है.
अब तक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (भारत नेट कलेक्शन)
Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 12 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: 9.25 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: 10 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: 0.03 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: 4 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: 2.29 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: 0.03 करोड़ (Early Reports)
Baaghi 4 Box Office Collection- 42.07 करोड़
बागी 4 का प्रदर्शन और टाइगर श्रॉफ का रिकॉर्ड
भले ही फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई हो, लेकिन इसने टाइगर श्रॉफ की ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ (₹38.57 करोड़) और ‘मुन्ना माइकल’ (₹32.88 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. अब इसका अगला टारगेट उनकी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (₹48.2 करोड़) को पीछे छोड़ना है.
फिल्म की कहानी
‘बागी 4’ की कहानी रॉनी (टाइगर श्रॉफ) की है, जो एक भयानक ट्रेन दुर्घटना में बच जाता है लेकिन मानसिक भ्रम का शिकार हो जाता है. उसे हर जगह अलीखा (हरनाज संधू) नजर आती है और वह सबको बताता है कि वह उससे बेहद प्यार करती है. तभी कहानी में एंट्री होती है चाको (संजय दत्त) की. फिल्म की कहानी तमिल फिल्म “अइथु अइथु अइथु” से मिलती-जुलती कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










