Azaad Trailer: अजय देवगन की फिल्म आजाद का धांसू ट्रेलर आउट, राशा-अमन की जोड़ी देख फैंस बोले- धमाल मचने वाला…

Updated:
विज्ञापन

Azaad Trailer out

Azaad Trailer: अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी पहली फिल्म आजाद का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है. फैंस दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Azaad Trailer: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन की फर्स्ट फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है. 2 मिनट 43 सकेंड के ट्रेलर में डायना पेंटी और अजय देवगन की झलक देखने को मिल रही है. यह पीरियड ड्रामा स्वतंत्रता-पूर्व भारत की एक मनोरंजक कथा का वादा करता है.

आजाद का धांसू ट्रेलर आउट

फिल्म की कहानी एक कुशल घुड़सवार की है, जिसका किरदार अजय देवगन ने निभाया है, जो क्रूर अंग्रेजी सेना के चंगुल से भाग निकलता है. स्टोरीलाइन तब और गहरा हो जाता है, जब उसका घोड़ा लापता हो जाता है. वह एक साहसी मिशन पर जाता है. इसी बीच, रवीना टंडन की बेटी राशा एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती है. वहीं डायना पेंटी अजय की प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी. अभिषेक कपूर की ओर से निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर की ओर से निर्मित, आजाद में रोमांचक एक्शन के साथ एक दिल छू लेने वाली स्टोरी भी देखने को मिलेगी.

आजाद का ट्रेलर देखकर क्या बोले फैंस

आजाद का ट्रेलर देखकर एक यूजर ने लिखा, ”अजय देवगन की कोई भी फिल्म देखने में झिझक नहीं है… इसे भी देखकर मजा आ जाएगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अमन कितने स्मार्ट लग रहे हैं… राशा की सिजलिंग लुक के क्या कहने… अपनी मां की तरह की मल्टी टैलेंटेड हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बहुत गजब का ट्रेलर है भाई अनोखा कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा डायरेक्शन ये फिल्म दर्शकों को नया अनुभव देगी, अच्छी चल जाएगी.” फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अभिषेक कपूर की अपकमिंग फिल्म आजाद का एक डांस ट्रैक, उई अम्मा, पिछले हफ्ते रिलीज किया गया था. इसमें राशा की ग्लैमरस अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया था.

यह भी पढ़ें- Azaad Teaser: नई कहानी के साथ जल्द आ रहे हैं अजय, राशा थाडानी और भतीजे अमन देवगन करेंगे डेब्यू

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola