Azaad Review: अजय देवगन-डायना पैंटी के सामने भी फीके नहीं पड़े अमन और राशा, परफेक्ट फैमिली फिल्म है 'आजाद'

Published by :Divya Keshri
Published at :17 Jan 2025 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
Azaad Box Office Collection Day 2

Azaad Box Office Collection Day 2

Azaad Review: अभिषेक कपूर की ओर से निर्देशित फिल्म आजाद से नए कलाकार अमन देवगन और राशा थडानी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं. फिल्म आज रिलीज हो गई है. चलिए आपको बताते हैं फिल्म की स्टोरी.

विज्ञापन

फिल्म: आजाद
डायरेक्टर: अभिषेक कपूर
स्टार कास्ट: अमन देवगन, राशा थडानी, अजय देवगन, डायना पैंटी और मोहित मलिक
अवधि: 2 घंटे 27 मिनट
कहां देखें: थिएटर्स
रेटिंग्स: 4 स्टार्स

ये कहानी 1920 की है. जहां गोविंद (अमन देवगन) गांव का एक लड़का है, जिसे घोड़े पसंद हैं. एक दिन उसकी नजर आजाद पर पड़ती है, जो विक्रम सिंह( अजय देवगन) का घोड़ा है. इस दौरान गोविंद कुछ और परेशानियों में भी फंसता है. आखिरकार आजाद, गोविंद के पास आता है. लेकिन अब भी वो करता अपने मन की है. इस बीच गोविंद की जिंदगी में जानकी देवी (राशा) भी आ चुकी होती है, लेकिन खट्टा-मीठा अंदाज में. फिल्म का आखिर मोड़ काफी दिलचस्प है, जहां पर गोविंद के हाथ में पूरे गांव का भविष्य होता है. फिर क्या होता है… उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

बात अगर एक्टिंग की करें को ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि अजय देवगन के सामने भी नजरें किसी पर चली जाएं. लेकिन डेब्यू फिल्म में ही अमन ने ऐसा कर दिखाया है. अमन ने बहुत सादगी से अपने किरदार को निभाया है, उन में गोविंद की मासूमियत और कुछ करने की चाह दिखती है. वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के बाद सिर्फ राशा की खूबसूरती ही नहीं बल्कि एक्टिंग की भी तारीफ होगी. राशा ने दिल जीतने वाला काम किया है. वहीं निगेटिव शेड में मोहित मलिक भी खूब जचे हैं. इसके अलावा पीयूष मिश्रा और डायना पैंटी जितनी देर दिखे, खूब फबे.

फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत शानदार है. कई सीन्स में बिना डायलॉग्स के भी काफी कुछ बयां होता दिखता है. वहीं कुछ सीन्स काफी भावुक कर जाते हैं. फिल्म की सिनेमैट्रोगाफी और एडिटिंग भी अच्छी है. फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर बढ़िया है. कुल मिलाकर अभिषेक कपूर का डायरेक्शन महीन है, जो अच्छा है.

इस फिल्म को विद फैमिली देखा जा सकता है. खास बात है कि पूरी फिल्म में एक भी सीन ऐसा नहीं है, जहां पर आपको दोस्तों या फिर परिवार से नजरें चुरानी पड़ीं. हमारी तरफ से फिल्म को चार स्टार्स.

यह भी पढ़ें- Azaad Song Ajeeb-O-Gareeb: राशा थडानी-अमन देवगन की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल, फैंस बोले- अरिजीत की आवाज…

यह भी पढ़ें- Azaad में अजय देवगन संग काम करने पर अमन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं किरदार नहीं…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola