Azaad में अजय देवगन संग काम करने पर अमन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं किरदार नहीं…

Updated:
विज्ञापन

Aaman Devgan on working with ajay devgn

Azaad: अजय देवगन की फिल्म आजाद का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म से अमन देवगन और राशा थडानी डेब्यू कर रहे हैं. अब अमन ने अपने चाचा संग काम करने पर बात की है.

विज्ञापन

Azaad: अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म आजाद से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. आज पीरियड ड्रामा का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ. जिसमें अमन और राशा की केमिस्ट्री बेहतरीन दिखी. इसमें अजय देवगन और डायना पेंटी भी है. अब अमन ने मूवी में अजय देवगन संग काम करने पर बात की है.

अजय देवगन संग काम करने पर क्या बोले अमन

अमन देवगन ने खुलासा किया कि वह शूटिंग के पहले दिन बहुत घबराए हुए थे. एक्टर ने कहा, “जब हमने पहली बार आजाद की शूटिंग शुरू की, तो बहुत घबराया हुआ था. मैं अभी भी नर्वस हूं, लेकिन इसके साथ बहुत उत्साह, खुशी भी है. ये पल हमेशा मेरे साथ रहेगा. पहले दिन जब मैंने उनके साथ शूटिंग की तो मैं किरदार नहीं देख रहा था. मैं अजय देवगन को देख रहा था.”

अजय देवगन ने राशा और अमन को लेकर क्या कहा

अजय देवगन ने आजाद के ट्रेलर इवेंट में कहा कि अमन उनके बेटे जैसा नहीं है, क्योंकि वह उसे अपने बेटे की तरह मानते हैं. एक्टर ने फिल्म के व्यक्तिगत महत्व के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि आजाद मेरे लिए स्पेशल है, क्योंकि इसमें 2 नए बच्चे लॉन्च किए जा रहे हैं. दोनों बहुत प्रतिभाशाली हैं.

आजाद फिल्म की क्या है कहानी

आजाद एक कुशल घुड़सवार की कहानी बताती है, जिसका किरदार अजय देवगन ने निभाया है, जो क्रूर अंग्रेजी सेना के चंगुल से भाग निकलता है. स्टोरीलाइन तब और गहरी हो जाती है, जब उसका घोड़ा लापता हो जाता है. वह अमन के साथ एक साहसी मिशन पर निकल जाता है. इस बीच, रवीना टंडन की बेटी राशा एक शाही परिवार से है. डायना पेंटी अजय की प्रेमिका की भूमिका नजर आ रही हैं. अभिषेक कपूर की ओर से निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर की ओर से निर्मित फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Azaad Trailer: अजय देवगन की फिल्म आजाद का धांसू ट्रेलर आउट, राशा-अमन की जोड़ी देख फैंस बोले- धमाल मचने वाला…

यह भी पढ़ें- Azaad Teaser: नई कहानी के साथ जल्द आ रहे हैं अजय, राशा थाडानी और भतीजे अमन देवगन करेंगे डेब्यू

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola