APJ Abdul Kalam Biopic: 'मिसाइल मैन' की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर, बायोपिक में धनुष निभाएंगे अहम किरदार

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :22 May 2025 11:19 AM
विज्ञापन
Dhanush in APJ Abdul Kalam Biopic

Dhanush in APJ Abdul Kalam Biopic

APJ Abdul Kalam Biopic: साउथ सुपरस्टार धनुष बहुत जल्द बड़े पर्दे पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के किरदार को जीवंत करते नजर आने वाले हैं. उनकी इस बायोपिक फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनाउंस कर दिया गया है, जिसका निर्देशन ओम राउत करेंगे.

विज्ञापन

APJ Abdul Kalam Biopic: भारत के 11वें राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर अब एक मेगा बजट बायोपिक बनने जा रही है. इस प्रोजेक्ट की घोषणा 21 मई को कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में की गई. फिल्म के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ओम राउत संभालेंगे, जिन्होंने इससे पहले ‘तान्हाजी’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं. ऐसे में अगर आप इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं, तो आइए बताते हैं पूरी डिटेल.

यहां देखें फिल्म का पोस्टर:

धनुष बनेंगे डॉ. कलाम

इस बायोपिक में साउथ सुपरस्टार धनुष डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का किरदार निभाते नजर आएंगे. यह पहली बार होगा जब धनुष इतने प्रतिष्ठित और संवेदनशील किरदार को पर्दे पर जीवंत करेंगे. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए धनुष ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं वास्तव में धन्य महसूस कर रहा हूं और ऐसे प्रेरणादायक और उदार नेता – हमारे अपने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सर के जीवन को चित्रित करने के लिए बहुत विनम्र हूं.’

फिल्म का स्क्रीनप्ले Saiwyn Quadras ने लिखा है, जिन्होंने ‘मैरी कॉम’ और ‘नीरजा’ जैसी बायोपिक्स के लिए तारीफ बटोरी है. वहीं, अभिषेक अग्रवाल, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनिल सुनकर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

कलात्मक चुनौती और सांस्कृतिक जिम्मेदारी

डायरेक्टर ओम राउत ने फिल्म में अब्दुल कलाम के किरदार को जीवंत करना एक बड़ी जिम्मेदारी समझते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा ‘सच्चे राजनेताओं की कमी वाले युग में, कलाम राजनीति और संकीर्णता से ऊपर खड़े थे. वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो शिक्षा और स्वदेशी नवाचार की ताकत के लिए जाने जाते थे. उनकी कहानी को स्क्रीन पर लाना एक कलात्मक चुनौती और एक नैतिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी है. यह एक ऐसी कहानी है, जो वैश्विक युवाओं और खास तौर पर दक्षिण के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.’

धनुष के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

धनुष फिलहाल तमिल और हिंदी फिल्मों में एक्टिव हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में Kuberaa, Idly Kadai, तेरे इश्क में, और धनुष 56 शामिल हैं. वहीं, उनकी आने वाली बायोपिक फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू हो सकती है और 2026 में रिलीज की उम्मीद है. फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े: War 2 की सफलता पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इस कैटेगिरी की फिल्में…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola