Andaz Apna Apna Re Release: थिएटर्स में फिर दिखेगा सलमान-आमिर का 'अंदाज अपना अपना', रिलीज डेट जानें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Feb 2025 3:59 PM
Andaz Apna Apna Re Release
Andaz Apna Apna Re Release: सलमान और आमिर खान की 31 साल पुरानी कल्ट-क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' री- रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Andaz Apna Apna Re Release: रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, आमिर खान और सलमान खान की कल्ट-क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ 31 साल बाद फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. यह फिल्म पहले साल 1994 में रिलीज हुई थी. अब इस फिल्म को 4K में रिस्टोर और रिमास्टर के साथ इसका साउंड डॉल्बी 5.1 में अपग्रेड किया गया है, जिससे दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके. आज इस फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है, जिसमें स्टार कास्ट की वही मस्ती देखने को मिल रही है. ऐसे में आइए फिल्म से जुड़ी जरूरी अपडेट्स आपको बताते हैं.

कब री- रिलीज होगी अंदाज अपना अपना?

अंदाज अपना अपना एक बार फिर इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसकी जानकारी फिल्म निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी ने देते हुए कहा, ‘अंदाज अपना-अपना’ मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं यह सुनकर बहुत उत्साहित हूं कि यह फिल्म इस साल अप्रैल में फिर से रिलीज होगी.’ मालूम हो इससे पहले यह फिल्म थिएटर्स में 4 नवंबर, 1994 को रिलीज हुई थी. अब दोबारा से फिल्म को सिनेपोलिस पूरे भारत में रिलीज करेगा. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. बात करें ट्रेलर की तो इस फिल्म का ट्रेलर 27 मार्च, 2025 को रिलीज होगा.
बेहतरीन डायलॉग ने जीता दिल
अंदाज अपना अपना पहली बार रिलीज के दौरान सेमी-हिट रही थी, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म के डायलॉग्स और स्टार कास्ट ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली. इसके कुछ बेहतरीन डायलॉग्स में “मैं तो कहता हूं आप पुरुष ही नहीं है… महापुरुष हैं महापुरुष!”, “ये तेजा तेजा क्या है, ये तेजा तेजा,” ऑमलेट का राजा” और “ब्रेड का बदमाश बजाज, हमारा बजाज” “क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकलकर गोटियां खेलता हूं मैं” शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










