Amitabh Bachchan On Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन पर क्या बोले बिग बी? जानकर छलक जाएंगे आंसू

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jun 2025 10:08 AM

विज्ञापन

Amitabh Bachchan On Sunjay Kapur Death

Amitabh Bachchan On Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का अचानक 12 जून को निधन हो गया. पोलो खेलते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई. अब उनके निधन पर महानायक अमिताभ बच्चन ने दुख जताया है.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan On Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया. संजय एक बड़े बिजनेसमैन थे और साल 2016 में करिश्मा संग उनका तलाक हो चुका था. संजय के निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दुख जताया. हालांकि अभी तक करिश्मा या उनके परिवार में किसी ने संजय के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा. इस बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने संजय कपूर के निधन पर दुख जताया है.

संजय कपूर के निधन पर क्या बोले अमिताभ बच्चन

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि जीवन में एक चीज निश्चित है कि जीवन अनिश्चित है. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, ”..और आज की सुबह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक और दुख लेकर आईय एक बहुत करीबी दोस्त ने अपने बेटे को खो दिया… वह जवान था, ऊर्जावान और अचानक चला गया. हमारे दोस्त और हमारे लिए यह दुख और दर्द शब्दों से परे है… इस बात पर विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि ऐसा हो गया है. ऐसे समय में बस प्रार्थना ही की जा सकती है और अपनों को यह दुख सहने की ताकत देने के लिए उनके साथ खड़ा रहना ही हमारा कर्तव्य है.”

संजय कपूर किसके बेटे थे?

बिग बी ने अपने पोस्ट में संजय कपूर या किसी और का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस और उनके फॉलोअर्स इस पोस्ट को करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड के मौत से जोड़ रहे हैं. संजय, सुरिंदर कपूर के बेटे थे, जिन्होंने सोना कॉमस्टार की स्थापना साल 1995 में की थी. सुरिंदर के निधन के बाद संजय ने सोना कॉमस्टार संभाला था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय की नेट वर्थ 10,300 करोड़ रुपये थी. करिश्मा की तुलना में संजय उनसे कई गुना ज्यादा अमीर थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के पास 85-90 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

यह भी पढ़ें–  Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola