Ajay Devgn Salary: अजय देवगन की कमाई का मुकाबला नहीं, इतनी वसूलते हैं सैलरी, प्रोपर्टी-कार कलेक्शन भी लाजवाब
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 May 2025 6:49 PM
Top 5 Highest Grossing Movies of Ajay Devgn
Ajay Devgn Salary: अजय देवगन की रेड 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों की ओर से काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसने वर्ल्डवाइड 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सिंघम स्टार एक फिल्म के लिए कितनी सैलरी लेते हैं.
Ajay Devgn Salary: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया. इन-दिनों एक्टर रेड 2 को लेकर सुर्खियों में है. एक्शन ड्रामा 1 मई को सिनेमाघरों में आई और ये बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म में अमय पटनायक बनने के लिए सिंघम अभिनेता ने 20 करोड़ लिए. ऐसे में आइये जानते हैं एक फिल्म के लिए वह कितनी सैलरी लेते हैं.
एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं अजय देवगन
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता, निर्देशक और निर्माता की कुल संपत्ति लगभग 427 करोड़ रुपये है. दअसल सिंघम की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेता वाकई सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार बन गए हैं. इस फिल्म से पहले अजय अपने प्रोजेक्ट के लिए 6-8 करोड़ रुपए फीस लेते थे. अब वह एक मूवी के लिए 18 करोड़ चार्ज करते हैं.
इन जगहों पर है अजय देवगन का घर
अजय देवगन का मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगला है. जिसे उन्होंने 60 करोड़ में खरीदा था. उनके पास मुंबई के बाहर भी संपत्ति है. जिसमें वह और उनकी पत्नी काजोल लंदन के पार्क लेन में एक घर के मालिक हैं, जिसकी कीमत कथित तौर पर 54 करोड़ रुपये है. उन्होंने हाल ही में जुहू के पास एक और कॉटेज खरीदा है.
इन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं अजय देवगन
अजय देवगन ने साल 1991 में फूल और कांटे से अपनी शुरुआत की और तब से कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. जिसमें सिंघम से लेकर गोलमाल शामिल है. अभिनेता के पास रेड 2 के बाद कई मूवीज पाइपलाइन में भी है, जिसमें सन ऑफ सरदार 2, दे दे प्यार दे, गोलमाल 5 शामिल है.
अजय देवगन का कार कलेक्शन
अजय देवगन के पास लग्जरी कारों का एक बेहतरीन कलेक्शन है. जिसमें एक रोल्स-रॉयस कलिनन है, जिसे उन्होंने लगभग 7 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके अलावा एक्टर के पास मर्सिडीज-मेबैक GLS600, एक मासेराटी क्वाट्रोपोर्टे, रेंज रोवर वोग, बीएमडब्ल्यू Z4, ऑडी Q7 और मिनी कंट्रीमैन भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










