Panchayat 4 Teaser Review: फुलेरा गांव में चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, प्रधान जी-भूषण आमने सामने, धांसू टीजर हिट या फ्लॉप
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 May 2025 4:29 PM
Panchayat 4 Teaser Review
Panchayat 4 Teaser Review: प्राइम वीडियो ने दर्शकों को सुपरएक्साइटेड करने के बाद फाइनली पंचायत सीजन 4 का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है. इस बार फुलेरा गांव में चुनाव की सरगर्मी देखने को मिल रही है. जिसमें प्रधान जी और भूषण आमने सामने है. कॉमेडी और सस्पेंस से भरी इस वेब सीरीज में फुल टू धमाल होता नजर आ रहा है. पॉपुलर सीरीज 2 जुलाई से प्राइम पर स्ट्रीम होगी.
Panchayat 4 Teaser Review: ‘पंचायत’ भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है. इसके तीनों सीजन ब्लॉकबस्टर साबित हुए. हाल ही में प्राइम वीडियो और टीवीएफ ने चौथा सीजन भी अनाउंस किया. शो के रिलीज के पांच साल पूरे होने पर निर्माताओं ने शो की रिलीज की तारीख की घोषणा की थी. फैंस स्ट्रीमिंग डेट जानकर सुपरएक्साइटेड हो गए थे. अब धांसू टीजर जारी किया गया है.
पंचायत सीजन 4 का टीजर आउट
पंचायत 4 के टीजर की शुरुआत एक वॉयसओवर से होती है, जिसमें सुना जा सकता है, भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. इसका एक छोटा सा हिस्सा है हमारा फुलेरा गांव. जहां इस साल होगा बड़ा घमासान, जब चुनाव में लड़ बैठेंगे हमारे प्रधान जी और भूषण… तो आइयेगा जरूर हमारे फुलेरा का चुनाव देखने. फिर जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार की झलक देखने को मिलती है. द वायरल फीवर की ओर से निर्मित, पंचायत का निर्माण दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने किया है. नया सीजन का प्रीमियर 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर होने वाला है.
पंचायत सीजन 4 का टीजर देख फैंस हुए एक्साइटेड
पंचायत का टीजर देखकर एक यूजर ने लिखा, ”पंचायत सीजन 4 का धांसू टीजर रिलीज हो गया है और इस बार #पंचायतऑनप्राइम में फुलेरा चुनाव में जा रहा है. इस बार यह प्रधान पद के लिए राजनीतिक युद्ध है और यह बहुत दिलचस्प लग रहा है. 2 जुलाई, 2025 – पंचायत सीजन 4 @PrimeVideoIN पर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये तो ब्लॉकबस्टर होने वाला है… देखकर ही मजा आ गया.”
#Panchayat Season 4 Teaser Is Here💡
— Ashwani kumar (@BorntobeAshwani) May 3, 2025
And, this time in #PanchayatOnPrime, Phulera is going in Election.
This time it's a Political War For Pradhan Post & it looks very interesting. 💯
2nd July, 2025 – Panchayat Season 4 on @PrimeVideoIN pic.twitter.com/pSTJ7gdtHv
Panchayat Season 4 on 2nd July 😍
— NITESH (@Nitesh805181) May 3, 2025
(Memes hi memes honge ab toh)#PanchayatOnPrime #PanchayatSeason4 pic.twitter.com/9kdiwFEx13
पंचायत के बारे में
कॉमेडी-ड्रामा में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैजल मलिक, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे कलाकारों की टोली है. वहीं कहानी की बात करें तो यह अभिषेक त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक इंजीनियरिंग ग्रेजूएट है, जिसकी पोस्टिंग फुलेरा गांव में हो जाती है. वहां वह प्रधान जी, विकास और प्रह्लाद से दोस्ती करता है.
यह भी पढ़ें- Retro Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी सूर्या की रेट्रो पर बरसे नोट, जानें अब तक की टोटल कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










