Flashback : ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए पहली पसंद नहीं थी रानी, ऐश्वर्या राय को ऑफर हुई थी फिल्म, एक्ट्रेस ने इस वजह से किया था इनकार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2021 10:32 AM
Aishwarya rai rejected kuch kuch hota hain : कुछ कुछ होता है फिल्म करण जौहर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं. इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. लेकिन क्या आपको मालूम है फिल्म में टीना के रोल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था.

दरअसल, 1998 में रिलीज हुई रोमाटिक फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का हर सीन, हर गाना सुपरहिट माना जाता है. फिल्म में काजोल और शाहरुख की जोड़ी मैजिकल लगी थी. लेकिन रानी मुखर्जी ने अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी. जब रानी के रोल के लिए करण जौहर ने ऐश्वर्या को अप्रोच किया था, तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था.
वहीं, ऐश्वर्या ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर मैंने यह फिल्म कर दी होती तो लोग मेरा मजाक उड़ाते कि देखो, ऐश्वर्या वही काम कर रही है जो मॉडलिंग के दौरान करती थी, स्ट्रेट बालों में मिनी ड्रेसेज पहनकर कैमरे को ग्लैमरस पोज देना. ऐश्वर्या ने कहा था कि अगर उन्होंने ‘कुछ कुछ होता है’ में काम किया होता तो लोग उन्हें लिंच कर देते.
बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के रोल के लिए करण जौहर चंद्रचूड़ सिंह को लेना चाहते थ, लेकिन बात नहीं बनी. जब करण चंद्रचूड़ से मिले तब एक्टर ने कहा था कि वह सोचेंगे और दूसरे दिन फिर करण को बुलाया. करण फिर गए और चंद्रचूड़ ने कहा कि वो यह फिल्म नहीं करना चाहते हैं. ना सुनने के बाद करण काफी निराश हो गए थे.
वहीं, काजोल की जगह करण पहले जूही चावला को लेना चाहते थे. उनकी पहली पसन्द जूही थी, मगर एक्ट्रेस के मना करने पर ये रोल काजोल की झोली में जा गिरा. जिसके बाद ये फिल्म बनी और सुपरहिट साबित हुए. शाहरुख, काजोल औऱ रानी की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर कमाल कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए