ePaper

तो सिर्फ बॉलीवुड के इन स्‍टार्स के साथ काम करना चाहती हैं दिशा पटानी!

Updated at : 26 May 2017 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
तो सिर्फ बॉलीवुड के इन स्‍टार्स के साथ काम करना चाहती हैं दिशा पटानी!

फिल्‍म ‘एमएस धौनी: द अन्‍टोल्‍ड स्‍टोरी’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करनेवाली अभिनेत्री दिशा पटानी की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में दिशा अब निर्माताओं के सामने अपनी शर्तें रखने लगी है. हाल ही में दिशा जानेमाने सुपरस्‍टार जैकी चैन संग फिल्‍म ‘कुंग फू योगा’ में नजर आई थीं. फिल्‍म में सोनू सूद भी मुख्‍य भूमिका […]

विज्ञापन

फिल्‍म ‘एमएस धौनी: द अन्‍टोल्‍ड स्‍टोरी’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करनेवाली अभिनेत्री दिशा पटानी की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में दिशा अब निर्माताओं के सामने अपनी शर्तें रखने लगी है. हाल ही में दिशा जानेमाने सुपरस्‍टार जैकी चैन संग फिल्‍म ‘कुंग फू योगा’ में नजर आई थीं. फिल्‍म में सोनू सूद भी मुख्‍य भूमिका में थी. दिशा ने अपनी पहली ही फिल्‍म से दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब खबरें है कि दिशा फिल्‍में चुनने को लेकर काफी सावधानी बरत रही हैं.

फिल्‍मों को लेकर दिशा काफी चूजी हो गई हैं. फिल्‍म साइन‍ करने से पहले वे कई तरह की शर्तें भी रख रही हैं जिसे पूरा कर पाना निर्माताओं के लिए मुश्किल साबित हो रहा है. दिशा पटानी के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे आजकल अपने पास आनेवाले निर्माताओं से यही मांग करती हैं कि वे उनकी फिल्‍म में तभी काम करेंगी जब फिल्‍म में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्‍टर हों, नहीं तो वे स्क्रिप्‍ट सुनने से भी इंकार कर देती हैं.

दिशा पटानी ने इस फिल्‍म में किया सैफ अली खान की बेटी को रिप्‍लेस

खबरें हैं कि दिशा आगामी फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘बागी 2’ में नजर आ सकती हैं. दिशा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और अपने फोटोज और वीडियोज अपलोड करती रहती हैं. दिशा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola