ePaper

बॉलीवुड ने ऐसे दी करण जौहर को जन्मदिन की बधाई

Updated at : 25 May 2017 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड ने ऐसे दी करण जौहर को जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली: फिल्मकार करण जौहर आज 44 साल के हो गए हैं और इस मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी. आलिया भाट्ट ने भी करन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा, ‘पूरी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. करन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: फिल्मकार करण जौहर आज 44 साल के हो गए हैं और इस मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी. आलिया भाट्ट ने भी करन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा, ‘पूरी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. करन आप मेरे पिता, मेरे शिक्षक और आखिर में (पर अंतिम नहीं) घर में मेरे फैशन पुलिस (जो कि कोफी मायने रखता है) हो…हा हा हा…. मुझे नहीं पता मैं आपके बिना क्या करती. बहुत सारा प्यार करण.’

अभिनेता वरुण धवन ने भी करन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो करण…आपको जीवन में आगे और खुशियां मिलें… मैं जितने भी लोगों को जानता हूं…उनमें से आप सर्वश्रेष्ठ है..जैसे हैं वैसा होने के लिए शुक्रिया..’ अनिल कपूर ने लिखा, ‘पिताओं की श्रेणी में नए करण को जन्मदिन की शुभकामनाएं. यह साल अभी तक आपके लिए बेहतरीन रहा है…उम्मीद है आगे भी ऐसा ही रहेगा.’

मलाइका अरोडा ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो बेहद उन्मादी करण…आपकी जिंदगी में प्यार और खुशियां हमेशा बनी रहे.’ शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘प्रिय करण जन्मदिन की शुभकामनाएं. अब आपके परिवार में दो और लोग जुड़ जाने से आपकी खुशी और सफलता भी दोगुनी हो जाएं.’ गौरी खान ने करण, पति शाहरुख और बेटे आर्यन की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो करण.’

फराह खान ने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक करण… बहुत सारा प्यार.’ अभिनेता सचिन जोशी ने लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं करण…भगवान आपके सभी सपने एवं इच्छाएं पूरी करे. आने वाला साल बेहतरीन हो…’ मॉडल एंव अभिनेत्री सोफी चौधरी ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो प्रिय करण…नटखट, व्यावहारिक, ईमानदार, हर चीज में बेहतरीन और अब सर्वश्रेष्ठ पिता भी. आपको जीवन में सभी खुशियां एवं अच्छा स्वास्थ्य मिले. बहुत सारा प्यार.’

संगीतकार सचिन-जिगर ने लिखा, ‘करण को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं…फिल्म जगत के सबसे रचनात्मक व्यक्ति.’ मशहूर पत्रकार बरखा दत्त ने भी करण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘हंसमुख, हार्दिक, नटखट करण को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं…जो यारों के यार होने के नाते हमेशा मुझे हरा देते हैं…आप का आने वाला साल बेहतरीन हो.’ आईफा के आधिकारिक ट्विटर पेज पर भी करण को जन्मदिन की बधाई दी गई. उन्होंने लिखा, ‘उनका सिनेमा के लिए अमिट प्यार ही उन्हें असाधारण फिल्मकार बना देता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola