ePaper

फरहान की 10 साल की बेटी ने किया सिगिंग में डेब्‍यू, जावेद अख्‍तर ने किया ट्वीट

Updated at : 19 May 2017 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
फरहान की 10 साल की बेटी ने किया सिगिंग में डेब्‍यू, जावेद अख्‍तर ने किया ट्वीट

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर के परिवार में में सभी मल्टी-टैलेंटेड हैं, इसमे कोई दो राय नहीं. जावेद अख्तर बेहतरीन कवि और लिरिसिस्ट हैं. उनकी बेटे फरहान एक अच्‍छे डायरेक्‍टर, एक्‍टर और सिंगर हैं. उनकी बेटी जोया अख्‍तर एक शानदार फिल्‍ममेकर हैं. अब खबरें हैं कि जावेद अख्‍तर की पोती अकीरा ने […]

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर के परिवार में में सभी मल्टी-टैलेंटेड हैं, इसमे कोई दो राय नहीं. जावेद अख्तर बेहतरीन कवि और लिरिसिस्ट हैं. उनकी बेटे फरहान एक अच्‍छे डायरेक्‍टर, एक्‍टर और सिंगर हैं. उनकी बेटी जोया अख्‍तर एक शानदार फिल्‍ममेकर हैं. अब खबरें हैं कि जावेद अख्‍तर की पोती अकीरा ने भी सिगिंग के क्षेत्र में कदम रखा है. इस बात की जानकारी खुद जावेद अख्‍तर ने ट्विटर पर दी है. बता दें कि अकीरा मात्र 10 साल की हैं.

जावेद अख्तर ने ट्विटर पर लिखा,’ मेरी 10 साल की पोती ने एक अद्भुत गीत लिखा है और इसे बहुत ही खूबसूरती से गाया भी है. मुझे गर्व महसूस हो रहा है.’ बता दें कि अकीरा फरहान अख्‍तर और उनकी पूर्व पत्‍नी अधुना भबानी की छोटी बेटी हैं. फैंस जरूर अकीरा के गाने को सुनना चाहेंगे.

बता दें कि इसी साल अप्रैल में 16 साल की शादी के बाद फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना का तलाक हो गया है. इनकी शादी साल 2000 में यानी 16 साल पहले हुई थी. खबर है कि आपसी मतभेदों की वजह दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया. इस कपल की दो बेटियां शक्या और अकीरा हैं. कोर्ट के फैसले के मुताबिक, दोनों बेटियों की कस्टडी मां के पास है, जबकि फरहान जब चाहें अपनी बेटियों से मिल सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola