रजनीकांत की ''2.0'' से टकराने से बच गयी ''गोलमाल-4''

मुंबई : अजयदेवगनऔर रोहित शेट्टी की जोड़ी जब भी ‘गोलमाल’ करती है, दर्शकों कोवहहर बार पूरा एंटरटेन करती है. ‘गोलमाल’ सीरीज की तीन फिल्में हिट रही हैं और कॉमेडी के इस तड़के को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. लेकिन फिर भी रोहित शेट्टी को इस बार डर था कि कहीं उनकी ‘गोलमाल-4’ को बॉक्स […]
मुंबई : अजयदेवगनऔर रोहित शेट्टी की जोड़ी जब भी ‘गोलमाल’ करती है, दर्शकों कोवहहर बार पूरा एंटरटेन करती है. ‘गोलमाल’ सीरीज की तीन फिल्में हिट रही हैं और कॉमेडी के इस तड़के को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. लेकिन फिर भी रोहित शेट्टी को इस बार डर था कि कहीं उनकी ‘गोलमाल-4’ को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान का सामना न करना पड़े.
रजनीकांत-अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘2.0′ की शूटिंग जल्द होगी पूरी
दरअसल, रोहित शेट्टी अपनी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ से होने वाली भिड़ंत से चिंता में थे, लेकिन अब वह खुश हैं. निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि उनकी फिल्म ‘गोलमाल-4’ को बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ से कोई टक्कर नहीं मिलेगी, क्योंकि अब दोनों फिल्में अलग-अलग तारीखों पर रिलीज हो रही हैं.
मेरे लिये ‘गोलमाल-4′ एक अच्छा अवसर साबित होगी: परिणीति
गौरतलब है कि इससे पहले अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपड़ा और अरशद वारसी अभिनीत रोहित की फिल्म पहले दीवाली पर ‘2.0’ के साथ ही रिलीज होने वाली थी. रोहित ने कहा, हमने रिलीज की तारीख बदलने का प्रयास किया था, लेकिन हमें कोई सही वक्त नहीं मिला. अगर हमारी फिल्म अकेले रिलीज होती है या कोई सामान्य सप्ताह होता है, तो अच्छा है. लेकिन अगर आपके साथ बॉक्स ऑफिस पर कोई और फिल्म आती है तो कारोबार की गुंजाइश ज्यादा नहीं रहती.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




