ePaper

VIDEO : दिलजीत दोसांझ की ''सुपर सिंह'' ने मचाया यूट्यूब पर धमाल

Updated at : 10 May 2017 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : दिलजीत दोसांझ की ''सुपर सिंह'' ने मचाया यूट्यूब पर धमाल

नयी दिल्ली : बॉलीवुड फिल्मों का रुख कर चुके पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का पंजाबी फिल्म जगत में दबदबा अब भी बरकरार है. अभिनेता की आने वाली पंजाबी फिल्म ‘सुपर सिंह’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर 15 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. 33 वर्षीय दिलजीत ने सोशल मीडिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड फिल्मों का रुख कर चुके पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का पंजाबी फिल्म जगत में दबदबा अब भी बरकरार है.

अभिनेता की आने वाली पंजाबी फिल्म ‘सुपर सिंह’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर 15 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है.

33 वर्षीय दिलजीत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी.

उन्होंने लिखा, सुपर सिंह.. 15 घंटों के भीतर ही हम 10 लाख के आकंड़े पर पहुंच गये हैं. हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया… 16 जून.

‘सुपर सिंह’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. वहीं, दिलजीत और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola