ePaper

रियल लाइफ में भी बिंदास हैं श्रद्धा कपूर

Updated at : 09 May 2017 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
रियल लाइफ में भी बिंदास हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई : श्रद्धा कपूर अपनी स्टाईल और फैशनेबल अंदाज में दिखने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अभिनेत्री का मानना है कि वास्तविक जीवन में ऐसा दिखना उनके लिए बिल्कुल मुश्किल है. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में श्रद्धा दिल्ली की एक उच्च वर्ग की लड़की रिया सोमानी की भूमिका निभा रही […]

विज्ञापन

मुंबई : श्रद्धा कपूर अपनी स्टाईल और फैशनेबल अंदाज में दिखने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अभिनेत्री का मानना है कि वास्तविक जीवन में ऐसा दिखना उनके लिए बिल्कुल मुश्किल है. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में श्रद्धा दिल्ली की एक उच्च वर्ग की लड़की रिया सोमानी की भूमिका निभा रही हैं.

उनके अनुसार, ये केवल एक भूमिका है और वह वास्तविक जीवन में इससे अलग बिंदास है. अभिनेत्री ने एक समारोह में संवाददाताओं को बताया, मैं वास्तविक जीवन में बिंदास हूं, लेकिन यहां मुझे केवल इस भूमिका में दिखना है. मोहित ने भी अक्सर मुझे ट्रैक पेंट और चप्पल में ही देखा है.

‘हसीना’ श्रद्धा कपूर का ये लुक देख चौंक जायेंगे आप, देखें तस्‍वीर…

श्रद्धा ने बताया, ये हम दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण था. उसने मुझे रिया की बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान केंद्रित करने को कहा, जहां से वह आती है. मैंने ये उसी बॉडी लैंग्वेज में दिखाने की कोशिश की है. मुझे उम्मीद है कि लोग इसे देखकर पसंद करेंगे. फिल्म ‘बागी’ की अभिनेत्री ने बताया कि वह सहजता से अपनी भूमिका में प्यार से जुड़ जाती है और छोटी चीजाें में भी खुशी पा सकती है.

श्रद्धा कहती हैं, जब मैं बालों और मेकअप के लिए जाती हूं तो बैचेन हो जाती हूं. इस संबध में मैं रिया से जुड़ जाती हूं क्योंकि वह भी सादगी में खुशी पाती है. पहले मुझे बारिश में भीगना पसंद था. मैं ऐसी बहुत सारी छोटी बातें जानती हूं. ये छोटी चीजें मुझे वास्तविक जीवन में बहुत खुशी देती है. चेतन भगत की पुस्तक पर आधारित यह फिल्म आगामी 19 मई को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola