रणबीर कपूर की तस्वीर बाहर नहीं आनी चाहिए थी: हिरानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2017 4:17 PM

विज्ञापन

मुंबई: पिछले दिनों रणबीर कपूर की संजय दत्‍त बायोपिक वाली तसवीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसकी खूब तारीफ हुई थी. इस बारे में फिल्मकार राजकुमार हिरानी का कहना है कि संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में रणबीर कपूर का लुक लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन जिस तरह से फिल्म […]

विज्ञापन

मुंबई: पिछले दिनों रणबीर कपूर की संजय दत्‍त बायोपिक वाली तसवीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसकी खूब तारीफ हुई थी. इस बारे में फिल्मकार राजकुमार हिरानी का कहना है कि संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में रणबीर कपूर का लुक लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन जिस तरह से फिल्म बन रही है उससे वह खुश हैं. हिरानी, दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में फिलहाल व्यस्त हैं. इस फिल्म में रणबीर ‘खलनायक’ अभिनेता की भूमिका निभा रहे हैं.

हिरानी नेकहा, ‘तस्वीरें बाहर नहीं आनी चाहिए थीं. हम (मुंबई के उपनगरीय बांद्रा के) कार्टर रोड पर शूटिंग कर रहे थे इस वजह से यह बाहर आई. लेकिन मैं बहुत खुश हूं. फिल्म को बहुत खुशी से बनाया जा रहा है और जब किसी फिल्म को प्रसन्नता से बनाया जाता है तो यह अच्छा होता है. इसकी कहानी जबर्दस्त है.’ निर्देशक ने कहा कि टीम ने अभी फिल्म का नाम तय नहीं किया है. उन्होंने 60 फीसदी फिल्म शूट कर ली है और न्यूयॉर्क में शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं.

रणबीर कपूर या संजय दत्‍त? रणबीर का ‘दत्‍त’ लुक देख आप भी हो जायेंगे हैरान!

फिल्‍म में संजय दत्‍त के पिता सुनील दत्‍त का किरदार परेश रावल निभा रहे हैं वहीं दत्‍त की मां नरगिस का किरदार मनीषा कोईराला नि भा रही हैं. फिल्‍म में दत्‍त की पत्‍नी मान्‍यता का किरदार दीया मिर्जा निभा रही हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर और अनुष्‍का शर्मा भी लीड रोल में हैं.

पिछले दिनों दीया मिर्जा ने भी रणबीर के लुक वायरल होने को लेकर अपनी नाराजगी व्‍यक्‍त की थी. दीया ने कहा था कि, ‘आपको वह लुक नहीं देखना चाहिए था. इसे मीडिया ने लीक किया है….मेरा मानना है कि यह परेशान करने वाला है कि लुक लीक हो गया, क्योंकि हम इसे बाद में सामने लाने के लिए बचा कर रख रहे थे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola