3 दिन में ''बाहुबली 2'' ने कमाये 450 करोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2017 2:20 PM
नयी दिल्ली : इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म ‘बाहुबली 2’ से धमाकेदार कलेक्शन्स की उम्मीद सबको थी. यह फिल्म कई रिकॉर्ड बनायेगी, यह बात भी तय थी. रिलीज के साथ फिल्म ने बंपर ओपनिंग लेते हुए पहले दिन 121 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की. रिकॉर्ड का सिलसिला यहीं नहीं थमा और अब खबर आ […]
नयी दिल्ली : इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म ‘बाहुबली 2’ से धमाकेदार कलेक्शन्स की उम्मीद सबको थी. यह फिल्म कई रिकॉर्ड बनायेगी, यह बात भी तय थी. रिलीज के साथ फिल्म ने बंपर ओपनिंग लेते हुए पहले दिन 121 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की.
#Baahubali2 *Hindi version* rewrites HISTORY. DEMOLISHES *all* records [including #Dangal and #Sultan]. Await final number. Opening weekend.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 1, 2017
रिकॉर्ड का सिलसिला यहीं नहीं थमा और अब खबर आ रही है कि इस फिल्म ने 3 दिनों के अंदर कमाई के मामले में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. बाहुबली का यह धमाका कइयों की उम्मीदों से कहीं आगेजा निकला. रिलीज होने के बाद बाहुबली 2 ने जोरदार कमाई का सिलसिला पूरे वीकेंड जारी रखा,जिसमें इसने टिकट खिड़की पर 450 करोड़ रुपये जुटा चुकी है.
बाहुबली की टीम को रजनीकांत का सैल्यूट, राजामौली ने कहा – मिला ‘भगवान’ का आशीर्वाद
हालांकि शुरुआती गणना इतनी बड़ी संख्या की ओर ही इशारा कर रही है. हो सकता है कि यह कलेक्शन इस संख्या को पार भी कर जाये. उल्लेखनीय है कि बाहुबली के पहले हिस्से ने जहां 650 करोड़ की कमाई की थी, वहीं बाहुबली 2 के इस क्रेज को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह 1000 करोड़ की कमाई करके एक नये रिकॉर्ड बनायेगी. गौरतलब है कि इस फिल्म को हर तरफ से शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं. बतातेचलें कि यह फिल्म दुनियाभर में लगभग 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










