प्रियंका चोपड़ा ने साइन की तीन नयी फिल्में, जल्द करेंगी घोषणा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2017 11:42 AM
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत लौटी हैं. उन्होंने पिछले महीने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिकों’ की शूटिंग पूरी की है. प्रियंका ने कहा है कि वह तीन फिल्में साइन करने वाली हैं और इसके लिए बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है. जल्द ही वह इन फिल्मों से संबंधित घोषनाएं करेंगी. ‘बाजीराव मस्तानी’ […]
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत लौटी हैं. उन्होंने पिछले महीने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिकों’ की शूटिंग पूरी की है. प्रियंका ने कहा है कि वह तीन फिल्में साइन करने वाली हैं और इसके लिए बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है. जल्द ही वह इन फिल्मों से संबंधित घोषनाएं करेंगी.
‘बाजीराव मस्तानी’ अभिनेत्री का इस बारे में कहना है कि जब इस अमेरिकन सीरिज को बनाने वाले इसके आगे की भविष्य की घोषणा करेंगे, तभी वह इस पर अंतिम निर्णय लेंगी. ऐसी खबरें हैं कि वह कल्पना चावला के जीवन पर बन रही बायोपिक और संजय लीला भंसाली की साहिर लुधियानवी के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करने वाली हैं.
अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं ‘क्वांटिकों’ के तीसरे सीजन के बारे में नहीं जानती हूं. मैंने इस दौरान कई पटकथाएं पढी हैं. कई फिल्म निर्माता मुझसे न्यूयॉर्क में मिले हैं.’ इन फिल्मों के अलावा उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ जल्द ही रिलीज होनेवाली हैं. फिल्म में वे निगेटिव किरदार में नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










