''राब्ता'' में 324 साल के बूढ़े के रोल में राजकुमार राव, शेयर किया लुक

मुंबई : बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की अागामी फिल्म राब्ता में नजर आयेंगे. इस फिल्म में वह 324 साल के बूढ़े आदमी का किरदार निभायेंगे. अभी कुछ दिन पहले ‘राब्ता’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इस फिल्म […]
मुंबई : बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की अागामी फिल्म राब्ता में नजर आयेंगे.
इस फिल्म में वह 324 साल के बूढ़े आदमी का किरदार निभायेंगे. अभी कुछ दिन पहले ‘राब्ता’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इस फिल्म के ट्रेलर में राजकुमार भी हैं, परकिसी की निगाहें उन्हें पहचान नहीं पायीं. ट्रेलर में राजकुमार राव की मुश्किल से एक सेकंड की झलक है.
And here is my Guest appearance from #Raabta. pic.twitter.com/AZaHryWX6a
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) April 21, 2017
राजकुमार राव के इस लुक के लिए दिनेश विजान ने लॉस एंजल्स से खास मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया था. राजकुमार को 324 साल के बूढ़े का लुक देने के लिए करीब 6 घंटे का समय लगता था.
बताया जा रहा है कि राजकुमार ने इस रोल के लिए अपनी बॉडी पर टैटू तक गुदवाये हैं. इस रोल के लिए उनके बॉडी पॉश्चर और आवाज पर भी काम किया गया है.
राजकुमार ने अपने लुक के बारे में बताते हुए कहा कि मेकअप के दौरान वह पसीने में भीग जाते थे लेकिन उन्हें यह रोल करने में काफी मजा आया.
वहीं, फिल्म के निर्देशक दिनेश विजान ने राजकुमार इस रोल को करने के लिए बेहद ही उत्साहित थे. हर रोज वह मेकअप के लिए बहुत ही आराम से बैठते थे.
सुशांत और कृति की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस फिल्म की शूटिंग साल 2015 में शुरू हुई थी और इसके ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग केपटाउन में हुई हैं. यह फिल्म 9 जून को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




