ePaper

सोनू निगम के सिर मुंडवाने पर बोले कुमार विश्वास - जुल्फें गिरा कर नफरत का मुंडन करा ही दिया

Updated at : 20 Apr 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
सोनू निगम के सिर मुंडवाने पर बोले कुमार विश्वास - जुल्फें गिरा कर नफरत का मुंडन करा ही दिया

नयी दिल्ली : बाॅलीवुड सिंगर सोनू निगम ने अजान विवाद में फतवा जारी होने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बुधवार को अपना सिर मुंडवा लिया. इस मुद्दे पर मचे बवाल पर सफाई देने के लिए सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी और उसी दौरान उन्होंने सिर मुंडवा कर सभी को चौंका दिया. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बाॅलीवुड सिंगर सोनू निगम ने अजान विवाद में फतवा जारी होने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बुधवार को अपना सिर मुंडवा लिया. इस मुद्दे पर मचे बवाल पर सफाई देने के लिए सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी और उसी दौरान उन्होंने सिर मुंडवा कर सभी को चौंका दिया. सोनू के सिर मुंडवाने के बाद कवि और आप नेता डॉ कुमार विश्वास ने ट्वीट कर अपने खास अंदाज में बॉलीवुड सिंगर की तारीफ की है.

डाॅ कुमार विश्वास ने सोनू के लिए ट्वीट कर कहा, आपके सच्चे दिल का कोई ‘बाल’ भी बांका नहीं कर सकता दोस्त सोनू निगम. खुद की जुल्फें गिरा कर नफरत का मुंडन करा ही दिया. सोनू ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है – आपको प्यार भाई…

अपने एक और ट्वीट में डॉ कुमार विश्वास ने मशहूर शायर जाॅन एलिया की शायरी को ट्वीट कर कहा, अपने सर इक बला तो लेनी थी, मैं ने वो जुल्फ अपने सर ली है… गौरतलब है कि आज सोनू निगम ने सिर मुंडवाने और 10 लाख रुपये तैयार रखने को लेकर ट्वीट भी किया था.

ज्ञात हो कि वेस्ट बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद शाह अतेफ अली अल कादरी ने यह एलान किया था कि कोई व्यक्ति सोनू निगम का सिर मुंडवाएगा, फटे जूतों की माला पहनाएगा और पूरे देश में घुमाएगा तो वे उसे 10 लाख रुपये का इनाम देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola