ePaper

नरगिस का किरदार निभाने के दौरान जीवन के कुछ पलों से दोबारा गुजरुंगी: मनीषा कोईराला

Updated at : 19 Apr 2017 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
नरगिस का किरदार निभाने के दौरान जीवन के कुछ पलों से दोबारा गुजरुंगी: मनीषा कोईराला

मुंबई: कैंसर पर विजय हासिल करनेवाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कहा है कि आनेवाली बायोपिक में संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभाते हुए वह अपने ही जीवन के कुछ पलों से दोबारा गुजरेंगी. अभिनेत्री नरगिस पाचक ग्रंथी (पैन्क्रियाज) कैंसर से पीडित थीं और उनका देहांत साल 1981 में हो गया था. मनीषा ने […]

विज्ञापन

मुंबई: कैंसर पर विजय हासिल करनेवाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कहा है कि आनेवाली बायोपिक में संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभाते हुए वह अपने ही जीवन के कुछ पलों से दोबारा गुजरेंगी. अभिनेत्री नरगिस पाचक ग्रंथी (पैन्क्रियाज) कैंसर से पीडित थीं और उनका देहांत साल 1981 में हो गया था.

मनीषा ने कहा, ‘जब कभी मैं कैंसर के मरीज को देखती हूं, वह क्षण दोबारा उससे गुजरने जैसा होता है. मैं किसी भी तरह से प्रभावित हो जाती हूं. मैं जब नरगिस जी का किरदार अदा करुंगी, यकीनन मैं उससे गुजरंगी.’ अभिनेत्री समाजिक अभियान ‘माय हेयर फॉर कैंसर’ के लॉन्च के दौरान बोल रही थीं. यह नरगिस फाउंडेशन और हेयर केयर ब्रांड रिचफील की एक पहल है.

रणबीर कपूर या संजय दत्‍त? रणबीर का ‘दत्‍त’ लुक देख आप भी हो जायेंगे हैरान!

संजय दत्त की बहन और पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी इस मौके पर मौजूद थीं. मनीषा ने कहा, ‘ऑनस्क्रीन पर नरगिस जी का किरदार अदा करना बडा अवसर और सम्मान है. वह एक दिग्गज अभिनेत्री थीं. मैं आशा करती हूं कि मुझे मिले इस अवसर के साथ मैं न्याय कर पाउंगी.’

आखिर अब क्यों धक-धक गर्ल माधुरी को आयी संजय दत्त की याद, किया फोन

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रहे बायोपिक में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं. यह बायोपिक संजय दत्त पर बन रही है. मनीषा को 2012 में गर्भाशय के कैंसर से पीडित होने का पता चला था. इस भयंकर बीमारी से लडाई लडने और जीतने के बाद वह अभी कैंसर के बारे में जागरकता फैलाने में सक्रिय हिस्सा ले रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola