न्यूयॉर्क में अपने ‘आखिरी सप्ताह'' पर भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा

न्यूयॉर्क: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में अपने ‘आखिरी सप्ताह’ पर भावुक हो उठी. पिछले एक साल से काम के सिलसिले में न्यूयॉर्क में रह रहीं अदाकारा इस सप्ताह भारत वापस लौटने वाली हैं. अभिनेत्री ने ट्विटर पर न्यूयॉर्क में ‘आखिरी सप्ताह’ से जुडी अपनी मिलीजुली भावनाएं जाहिर की. ‘क्वांटिको’ के लिए मशहूर अदाकारा ने पिछले […]
न्यूयॉर्क: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में अपने ‘आखिरी सप्ताह’ पर भावुक हो उठी. पिछले एक साल से काम के सिलसिले में न्यूयॉर्क में रह रहीं अदाकारा इस सप्ताह भारत वापस लौटने वाली हैं. अभिनेत्री ने ट्विटर पर न्यूयॉर्क में ‘आखिरी सप्ताह’ से जुडी अपनी मिलीजुली भावनाएं जाहिर की. ‘क्वांटिको’ के लिए मशहूर अदाकारा ने पिछले महीने ही शो के दूसरे सीजन की शूटिंग खत्म की है.
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ‘मिलीजुली भावनाओं के साथ समान समेट रही हूं. कई सारी बातें दिमाग में आ रही हैं जो आपको याद भी नहीं रहती. अगली बार आने तक…न्यूयॉर्क में आखिरी आधिकारिक सप्ताह….’.
Packing up the house is such a conflicted emotion!so many things pop out that u didn't remember..Last official week in NYC until next time..
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 16, 2017
खबरों के अनुसार प्रियंका ने एबीसी स्टूडियो और ‘क्वांटिको’ के निर्माताओं के साथ अनुबंध किया है जो इसके (क्वांटिको) तीसरे सीजन के आने की ओर इशारा करता है लेकिन शो निर्माताओं की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. प्रियंका मई में एक बार फिर, अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का प्रचार करने अमेरिका जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




