ePaper

अक्षय के साथ एक्शन करना काफी डराने वाला अनुभव रहा: तापसी

Updated at : 27 Mar 2017 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय के साथ एक्शन करना काफी डराने वाला अनुभव रहा: तापसी

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि अक्षय कुमार के साथ कोई एक्शन प्रधान फिल्म करना उनके लिये काफी डराने वाला अनुभव रहा, क्योंकि अभिनेता अपनी इस खास विधा में पारंगत हैं. तापसी ‘नाम शबाना’ में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी. फिल्म में अक्षय कुमार भी मेहमान भूमिका में नजर आयेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि अक्षय कुमार के साथ कोई एक्शन प्रधान फिल्म करना उनके लिये काफी डराने वाला अनुभव रहा, क्योंकि अभिनेता अपनी इस खास विधा में पारंगत हैं. तापसी ‘नाम शबाना’ में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी. फिल्म में अक्षय कुमार भी मेहमान भूमिका में नजर आयेंगे.

उन्होंने कहा कि मुझे प्रशिक्षित करने के लिये अक्षय ने ही प्रशिक्षक भेजे थे. प्रशिक्षण के दौरान अक्षय वहां मौजूद नहीं थे इसलिए मैं यह नहीं जानती कि जमीनी तौर पर वह कैसे हैं. उन्होंने कहा कि शिवम नायर निर्देशित फिल्म निश्चित रुप से एक चुनौती थी लेकिन उनके प्रशिक्षण ने ऐसे एक्शन दृश्यों को करने में उनकी काफी मदद की.

तापसी ने से कहा, ‘लेकिन उन्होंने उम्मीदों का पैमाना काफी उंचा स्थापित कर दिया है और अगर अक्षय किसी एक्शन प्रधान फिल्म का हिस्सा हों तो ऐसे में उस फिल्म में एक्शन दृश्य करना काफी डराने वाला होता है क्योंकि जाहिर तौर पर एक्शन को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ जाती हैं.’ अक्षय के साथ तापसी की यह दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने ‘बेबी’ में उनके साथ काम किया था.

अभिनेत्री ने कहा, ‘वह बहुत शांत व्यक्ति हैं. ऐसे शख्स से मैं अब तक नहीं मिली. वह कभी गुस्सा नहीं करते. पर्दे पर एक एक्शन स्टार की अपनी छवि के विपरीत वह बेहद शांत हैं. पर्दे पर निभाये उनके किरदारों और उनमें जो समानता है वह है उनका मजाकिया अंदाज.’

नीरज पांडे निर्मित यह फिल्म वर्ष 2015 की फिल्म ‘बेबी’ की ही अन्य कडी है. फिल्म में तापसी शबाना की भूमिका निभा रही हैं. मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर और पृथ्वीराज सुकुमारन सहयोगी भूमिकाओं में हैं. फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola