ePaper

जानें, शाहरुख-सलमान और आमिर के स्टारडम को लेकर क्‍या बोलीं अनुष्‍का शर्मा ?

Updated at : 27 Mar 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, शाहरुख-सलमान और आमिर के स्टारडम को लेकर क्‍या बोलीं अनुष्‍का शर्मा ?

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा को नाम इंडस्‍ट्री के सबसे सफल युवा सितारों में शामिल किया जाता है. लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि जिस तरह शाहरुख और सलमान अपने स्टारडम को संभालते हैं वह सोच भी नहीं सकतीं कि ऐसा कभी वह कर सकती हैं. अनुष्‍का ने शाहरुख के साथ फिल्म ‘रब ने बना […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा को नाम इंडस्‍ट्री के सबसे सफल युवा सितारों में शामिल किया जाता है. लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि जिस तरह शाहरुख और सलमान अपने स्टारडम को संभालते हैं वह सोच भी नहीं सकतीं कि ऐसा कभी वह कर सकती हैं. अनुष्‍का ने शाहरुख के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. फिल्‍म में दर्शकों ने उनके अभिनय की खूब तारीफ की थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था.

अनुष्का ने आमिर के साथ फिल्म ‘पीके’ और सलमान के साथ पिछले साल ब्लॉकबस्टर ‘सुल्तान’ में अभिनय किया है. अनुष्का ने कहा कि उन्हें अभी सुपरस्टारडम हासिल नहीं हुआ है लेकिन उनके पास जो कुछ भी है उससे उन्हें डर लगता है. उन्होंने कहा, ‘मैं कई बार इसके बारे में (स्टारडम संदर्भ में) सोचती हूं और डर जाती हूं. मैंने अभी सलमान, शाहरुख और आमिर की तरह सुपरस्टारडम का अनुभव नहीं किया है.’

अनुष्‍का ने आगे कहा,’ लेकिन यह (मेरा स्टारडम) भी अपनी सोच गडबड कर सकता है, उनके बारे में तो भूल ही जाइये कि उन्हें किसका सामना करना पडता होगा.’ अनुष्का ने को बताया, ‘मैं इसे नहीं संभाल सकती. जिस तरह से सलमान, शाहरुख अपने स्टारडम को संभालते हैं वह एक योग्यता है.’

हाल ही में अनुष्‍का शर्मा की फिल्‍म ‘फिल्‍लौरी’ रिलीज हुई. फिल्‍म में अनुष्‍का ने एक भूत का किरदार निभाया है. अनुष्‍का के अलावा दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा ने भी फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभाई है. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है और दो दिन में फिल्‍म ने 9.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola