ePaper

अनुपम खेर ने शिमला में घर खरीदा, मां को गिफ्ट किया

Updated at : 26 Mar 2017 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
अनुपम खेर ने शिमला में घर खरीदा, मां को गिफ्ट किया

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पले-बढ़े मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने शिमला में घर खरीदकर अपनी मां को उपहार में दिया है. खेर ने बताया कि वह हमेशा शिमला में घर खरीदना चाहते थे क्योंकि उन्होंने अपना बचपन यहीं गुजारा है. अभिनेता ने यह खुशखबरी ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स के लिए एक वीडियो […]

विज्ञापन

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पले-बढ़े मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने शिमला में घर खरीदकर अपनी मां को उपहार में दिया है. खेर ने बताया कि वह हमेशा शिमला में घर खरीदना चाहते थे क्योंकि उन्होंने अपना बचपन यहीं गुजारा है.

अभिनेता ने यह खुशखबरी ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स के लिए एक वीडियो शेयर करते हुए बताई. अपनी भावनाएं साझा करते हुए अभिनेता ने वीडियो क्लिप में कहा है, ‘‘मेरे पिताजी वन विभाग में यहां क्लर्क थे. हमारी पूरी जिंदगी सरकारी क्वार्टर और किराए के मकान में गुजरी और कुछ वजहों से मैं यहां घर नहीं खरीद पाया.”

अभिनेता ने कहा, ‘‘आज मुझे शिमला आना पडा है. मैंने यहां छोटा सा एक घर खरीदा है जो कि मैं अपनी मां को भेंट करना चाहता हूं. वह बहुत खुश हैं. कल से उनकी आंखों में खुशी के आंसू हैं. उन्होंने कहा कि यह सबसे सुंदर चीज है जो अब तक उनकी जिंदगी में हुई. काश, मेरे पिताजी आज जीवित होते.” खेर का जन्म साल 1955 में शिमला में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola