ePaper

अनुपम खेर को कला रत्न पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Updated at : 25 Mar 2017 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
अनुपम खेर को कला रत्न पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

मुंबई: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अभिनेता अनुपम खेर को कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. खेर को सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2004 में पद्म श्री और वर्ष 2016 में पद्म भूषण से नवाजा गया था. अभिनेता ने मुख्य रुप से हिंदी फिल्मों में काम किया है लेकिन साथ ही […]

विज्ञापन

मुंबई: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अभिनेता अनुपम खेर को कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. खेर को सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2004 में पद्म श्री और वर्ष 2016 में पद्म भूषण से नवाजा गया था. अभिनेता ने मुख्य रुप से हिंदी फिल्मों में काम किया है लेकिन साथ ही उन्होंने कुछ प्रशंसित अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है.

62 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर इस खबर को साझा करते हुये लिखा, ‘इस खबर को साझा करते हुये बहुत खुश हूं और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि माननीय उपराष्ट्रपति आज मुझे कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. जय हो.’

खेर ने हिन्दी फिल्म जगत में किसी भी गॉड फादर या पारिवारिक पृष्ठभूमि के बिना कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म वर्ष 1984 में आयी थी और उसका नाम था- ‘सारांश’. उन्होंने बताया कि वह आज जहां हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें जीवन में कई उतार-चढाव से होकर गुजरना पडा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola