ePaper

IPL में फेमा उल्लंघन मामले में शाहरुख, गौरी और जूही को ईडी का नोटिस

Updated at : 25 Mar 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
IPL में फेमा उल्लंघन मामले में शाहरुख, गौरी और जूही को ईडी का नोटिस

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय ने इंडियन प्रीमियर लीग से जुडे फेमा मामले में कथित तौर पर 73.6 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा के नुकसान को लेकर शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी और अभिनेत्री जूही चावला समेत अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किये. एजेंसी ने बताया कि उसने नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया […]

विज्ञापन

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय ने इंडियन प्रीमियर लीग से जुडे फेमा मामले में कथित तौर पर 73.6 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा के नुकसान को लेकर शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी और अभिनेत्री जूही चावला समेत अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किये. एजेंसी ने बताया कि उसने नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया जो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की मालिक है.

नोटिस कंपनी के कुछ शेयर मारीशस स्थित फर्म को वास्तविक मूल्य से कम पर बेचने के लिये जारी किये गए जिससे विदेशी मुद्रा का 73.6 करोड रुपये का नुकसान हुआ है.एजेंसी ने कहा कि उसने विदेशी विनिमय प्रबंधन नियमन के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किये हैं.

गौरी कंपनी की निदेशक है जबकि शाहरुख और जूही आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं. यह मामला 2008-09 का है जब ईडी ने आईपीएल टीमों और उसके मालिकों के खिलाफ सबसे पहले जांच शुरु की थी. शाहरुख और अन्य से कई बार पूछताछ की जा चुकी है. शाहरुख के बयान फेमा के प्रावधानों के तहत रिकार्ड किये गए. एजेंसी ने सभी पक्षों को जवाब देने के लिये 15 दिन का समय दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola