ePaper

जानें, अक्षय कुमार का नया फिटनेस फंडा, वीडियो

Updated at : 24 Mar 2017 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, अक्षय कुमार का नया फिटनेस फंडा, वीडियो

मुंबई: फिटनेस को लेकर सजग रहने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अब एक नये तरीके से वर्कआउट कर रहे हैं. अब वह छोटे-छोटे कुत्तों (पग) के साथ ‘बॉक्सिंग’ करते नजर आ रहे हैं. 49 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है जिसमें वह चार कुत्तों के साथ ‘बॉक्सिंग’ करते नजर आ […]

विज्ञापन

मुंबई: फिटनेस को लेकर सजग रहने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अब एक नये तरीके से वर्कआउट कर रहे हैं. अब वह छोटे-छोटे कुत्तों (पग) के साथ ‘बॉक्सिंग’ करते नजर आ रहे हैं. 49 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है जिसमें वह चार कुत्तों के साथ ‘बॉक्सिंग’ करते नजर आ रहे हैं. फिटनेस के मामले में अक्षय लंबे समय से युवाओं के लिए आदर्श रहे हैं.

अभिनेता ने हमेशा कहा कि वह अनुशासित जीवनशैली का पालन करते हैं और जब व्यायाम करने की बात आती है तो वह सरल तरीका अपनाते हैं. कामकाज के मोर्चे पर अक्षय की अगली फिल्म भूमि पेढनेकर के साथ ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ आने वाली है. इस समय वह ‘पैड मैन’ की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola