ePaper

सोनाक्षी सिन्‍हा की दिली ख्‍वाहिश- सलमान से पूछना चाहती हैं ये सवाल...

Updated at : 23 Mar 2017 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्‍हा की दिली ख्‍वाहिश- सलमान से पूछना चाहती हैं ये सवाल...

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्‍म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्‍म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. वहीं सोनाक्षी की दिली ख्‍वाहिश है कि वे सलमान से एक सवाल पूछें. जी हां सोनाक्षी का कहना है कि अगर वे पत्रकार होतीं तो सुपरस्टार सलमान खान से वही […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्‍म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्‍म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. वहीं सोनाक्षी की दिली ख्‍वाहिश है कि वे सलमान से एक सवाल पूछें. जी हां सोनाक्षी का कहना है कि अगर वे पत्रकार होतीं तो सुपरस्टार सलमान खान से वही प्रश्न पूछतीं जो कि सभी उनसे पूछते हैं- उनकी शादी के बारे में. अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म ‘नूर’ में पत्रकार का किरदार निभा रहीं हैं.

जब अभिनेत्री से पूछा गया कि एक पत्रकार के तौर पर वह अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेता सलमान खान से कौन सा सवाल पूछेंगी. इस पर अभिनेत्री का कहना था ‘अगर मुझे अपने पिता से सवाल पूछना होता तो मैं कुछ ऐसा पूछती जिस पर वह ‘खामोश’ नहीं कह पाते.’ अभिनेत्री सलमान से सवाल पूछने के बारे में कहा, ‘सलमान से मैं वही सवाल पूछूंगी जो हर कोई उनसे वर्षों से पूछ रहा है.’

सुनील सिप्पी निर्देशित फिल्म ‘नूर’ पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज के नॉवेल ‘कराची,यू आर किलिंग मी’ पर आधारित है. सोनाक्षी ने बताया कि वह जस्टिन बीबर के पर्पज वर्ल्ड टूर में प्रस्तुति दे सकती हैं लेकिन अभी इस बारे में कुछ तय नहीं है. यह कार्यक्रम मई में आयोजित होने वाला है. ग्रैमी अवार्ड विजेता बीबर भारत में पहली बार 10 मई को कॉन्सर्ट करने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola