''पपी'' कमेंट पर हुआ विवाद, शाहिद ने किया पत्नी मीरा का बचाव, पढें पूरा मामला

मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा के बचाव में आगे आते हुए कहा कि उन्होंने निजी तौर पर अपनी राय व्यक्त की थी और लोगों का आलोचना करना काफी दुखद है. गौर हो कि मीरा को हाल ही में नारीवाद और गृहिणियों पर दिये अपने बयान के लिये आलोचनाओं का सामना करना […]
मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा के बचाव में आगे आते हुए कहा कि उन्होंने निजी तौर पर अपनी राय व्यक्त की थी और लोगों का आलोचना करना काफी दुखद है. गौर हो कि मीरा को हाल ही में नारीवाद और गृहिणियों पर दिये अपने बयान के लिये आलोचनाओं का सामना करना पडा था.
मीरा ने नारीवाद की नयी लहर को काफी ‘आक्रामक और विनाशकारी’ बताते हुए अपने बच्चों के आगे अपना करियर चुनने वाली महिलाओं को नीचा दिखाया था. उन्होंने कहा था कि उनका बच्चा कोई ‘पपी’ नहीं है जिसे वह घर पर छोड दे और पूरे दिन में केवल एक घंटा उसके साथ बितायें. बहरहाल शाहिद का मानना है वह मीरा की निजी राय थी, उनका बयान ‘‘ किसी व्यक्ति या किसी विशेष महिला वर्ग पर प्रत्यक्ष टिप्पणी’ नहीं थी.
अभिनेता ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि वह सकारात्मक तौर पर बात कर रही थी. मैं समझ सकता हूं कि लोगों का एक मजबूत दृष्टिकोण होता है और लोगों की भावनाएं आहत होती हैं लेकिन मुझे यह भी लगता है कि आज हम जिस दौर में हैं वहां हर कोई हर चीज को लेकर आहत हो जाता है. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिये.. मुझे नहीं लगता कि सबको खुश रखने की कोशिश करने का कोई मतलब है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




