ePaper

ट्रैप्ड अलग तरह की फिल्म है , एक अभिनेता के तौर पर कुछ नया किया : राजकुमार राव

Updated at : 15 Mar 2017 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैप्ड अलग तरह की फिल्म है , एक अभिनेता के तौर पर कुछ नया किया : राजकुमार राव

नयी दिल्ली : बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली युवा कलाकारों में अपनी जगह बना चुके राजकुमार राव के पास इस वक्त फिल्मों की झडी लग गई है. 2017 में राजकुमार राव की पांच फिल्में रिलीज होने वाली है जिसमें सबसे जल्द रिलीज होने वाली फिल्म विक्रमादित्य मोटवानी की ‘‘ट्रैप्ड’ है. 32 वर्षीय यह अभिनेता इस फिल्म […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली युवा कलाकारों में अपनी जगह बना चुके राजकुमार राव के पास इस वक्त फिल्मों की झडी लग गई है. 2017 में राजकुमार राव की पांच फिल्में रिलीज होने वाली है जिसमें सबसे जल्द रिलीज होने वाली फिल्म विक्रमादित्य मोटवानी की ‘‘ट्रैप्ड’ है. 32 वर्षीय यह अभिनेता इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में दिखेंगे जो एक गगनचुंबी इमारत में फंस जाने के बाद जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहा है.

अपने करियर के इस दौर के बारे में राजकुमार ने बताया, मैं बहुत खुश हूं. मैं एक अभिनेता के तौर पर पूर्ण महसूस करता हूं क्योंकि मैं हरेक दिन कुछ नया, कुछ रोमांचक करने में लगा हुआ हूं. इस सप्ताह रिलीज होनेवाली फिल्म ट्रैप्ड के अलावा वह इस साल न्यूटन, बहन होगी तेरी, बरेली की बर्फी और ओमेर्टा में दिखेंगे. जिसमें उन्होंने अपने कई बार के सहयोगी हंसल मेहता के साथ काम किया है.
राजकुमार का कहना है कि उडान और लूटेरे के लिए जाने जानेवाले मोटवानी के साथ काम करना हमेशा से उनकी इच्छा रही है. जिस तरह से एक निर्देशक के रुप में वे मानवीय भावनाओं को पर्दे पर उतारते है वे उनकी प्रशंसा करते हैं. राजकुमार ने कहा, मैं हमेशा से विक्रमादित्य मोटवानी के साथ काम करना चाहता था. उन्होंने मानवीय भावनाओं को फिल्मों में बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया है. ‘ट्रैप्ड’ भी एक भावनात्मक कहानी है, हालांकि यह अपनी तरह की पहली फिल्म है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola