ePaper

''भारत तेरे टुकड़े होंगे...'' नारा लगाने वालों को रवीना टंडन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated at : 03 Mar 2017 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
''भारत तेरे टुकड़े होंगे...'' नारा लगाने वालों को रवीना टंडन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में एक ट्वीट कर देश विरोधी नारे लगाने वालों को देश की जनता को एकजुट बनाने को लेकर धन्‍यवाद कहा है. रवीना के इस ट्वीट को बीजेपी नेता ‌गिरिराज सिंह ने रीट्वीट भी किया है. रवीना टंडन ने ट्वीट किया,’ ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’- ये नारा जितनी बार […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में एक ट्वीट कर देश विरोधी नारे लगाने वालों को देश की जनता को एकजुट बनाने को लेकर धन्‍यवाद कहा है. रवीना के इस ट्वीट को बीजेपी नेता ‌गिरिराज सिंह ने रीट्वीट भी किया है.

रवीना टंडन ने ट्वीट किया,’ ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’- ये नारा जितनी बार लगाया जाएगा उतना देश एकजुट होता जाएगा. धन्‍यवाद.’ उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि देश को एकजुट करने के लिए मैं संप्रदायवादियों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी.’

दरअसल पिछले साल 9 फरवरी को जेएनयू में उमर खालिद ने अपने कुछ वामपंथी साथियों के साथ मिलकर ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे देशविरोधी नारे लगाए थे.

बता दें कि इस साल 21 फरवरी को उमर खालिद को दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज के एक सेमिनार में बुलाया गया था. जिसका खूब विरोध हुआ था. विरोध के चलते छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola