ePaper

मैं किसी की जूतों में फिट नहीं होना चाहती: आलिया भट्ट

Updated at : 20 Feb 2017 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
मैं किसी की जूतों में फिट नहीं होना चाहती: आलिया भट्ट

उर्मिला कोरी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘थानेदार’ का गीत ‘तम्मा तम्मा’ का रिमेक इन दिनों सुर्खियों में है. हाल ही में कोरियाग्राफर सरोज खान ने कहा था कि आलिया, माधुरी नहीं बन सकती हैं. अब इस पर आलिया का जवाब सामने आया है. ओरिजीनल गीत की कोरियोग्रफार […]

विज्ञापन

उर्मिला कोरी

फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘थानेदार’ का गीत ‘तम्मा तम्मा’ का रिमेक इन दिनों सुर्खियों में है. हाल ही में कोरियाग्राफर सरोज खान ने कहा था कि आलिया, माधुरी नहीं बन सकती हैं. अब इस पर आलिया का जवाब सामने आया है.

ओरिजीनल गीत की कोरियोग्रफार सरोज खान के बयान पर आलिया ने अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्‍होंने कहा उन्हें माधुरी दीक्षित नहीं बनना है. वह आलिया बनकर खुश हैं. लोग क्यों उन्हें माधुरी दीक्षित बनाना चाहते हैं.

आलिया ने कहा,’ उन्होंने बस 90 के दशक के मशहूर गीत ‘तम्मा तम्मा’ गीत को अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है. वह यह भी कहती हैं कि तम्मा तम्मा गीत माधुरी दीक्षित, संजय दत्त का था और उन्हीं का रहेगा. वह किसी और के जूतों में फिट नहीं होना चाहती हैं.

शशांक खेतान के डायरेक्‍शन में बन रही यह फिल्‍म 10 मार्च को रिलीज हो रही है. वरुण और आलिया इससे पहले फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘हंप्‍टी शर्मा की दुल्‍हानिया’ में काम कर रहे हैं. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola