तो शाहिद कपूर का इंडस्ट्री में इनके साथ जुड़ा दिल का रिश्ता...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2017 9:21 AM
मुंबई: विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर को दो ऐसी शानदार फिल्में दी हैं जिन्होंने उनके करियर को नया मोड़ दिया. शाहिद तीसरी बार फिर से ‘रंगून’ में विशाल के साथ काम कर रहे हैं और उनका कहना है कि इन सालों में दोनों के बीच एक बेहतरीन रिश्ता बन गया है. विशाल की फिल्मों ‘कमीने’ […]
मुंबई: विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर को दो ऐसी शानदार फिल्में दी हैं जिन्होंने उनके करियर को नया मोड़ दिया. शाहिद तीसरी बार फिर से ‘रंगून’ में विशाल के साथ काम कर रहे हैं और उनका कहना है कि इन सालों में दोनों के बीच एक बेहतरीन रिश्ता बन गया है.
विशाल की फिल्मों ‘कमीने’ और ‘हैदर’ ने 35 साल के अभिनेता को आलोचकों एवं दर्शकों दोनों की वाहवाही दिलायी और शाहिद का कहना है कि वह निर्देशक का बहुत सम्मान करते हैं एवं वह उन्हें कभी भी ना नहीं कह पायेंगे.
शाहिद ने कहा, ‘विशाल सर हमेशा मेरे सामने फिल्मों का विचार पेश करते हैं और फिर हम उसपर चर्चा करते हैं. वह पटकथा, संवाद पढते हैं और संगीत के बारे में बात करते हैं. इसलिए यह साझा करने की प्रक्रिया एवं ‘आप क्या सोचते हैं?’ जैसा है. हमारे बीच खुले दिल का संबंध है.’
उन्होंने कहा, ‘उनके (विशाल) साथ फिल्म ना करने के लिए बहुत बहुत सोचना पडेगा. यह हैरान करने वाला होगा अगर वह मेरे पास कुछ लेकर आते हैं और मैं उन्हें फिल्म के लिए ना कह दूं. मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी होगा.’
बता दें कि ‘रंगून’ में शाहिद ने एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके अलावा कंगना रनौत और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म 29 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










