ऋतिक की जगह शाहरुख ने किया सरकारी विज्ञापन, विभाग ने लगा दी रोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2017 11:35 AM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के बीच की फिल्मी जंग अब सरकारी विज्ञापन तक आ गयी है. एक विज्ञापन में जिसमें ऋतिक के होने पर चर्चा हुई थी उसमें शाहरुख के होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय पर रोक लगा दी. शाहरुख को विज्ञापन में दिखने से नाराज स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने दलील […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के बीच की फिल्मी जंग अब सरकारी विज्ञापन तक आ गयी है. एक विज्ञापन में जिसमें ऋतिक के होने पर चर्चा हुई थी उसमें शाहरुख के होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय पर रोक लगा दी. शाहरुख को विज्ञापन में दिखने से नाराज स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने दलील दी कि इसमें शाहरुख के होने पर कोई चर्चा नहीं हुई और विभाग की मरजी के बगैर इसे शूट किया गया.
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार एनएफडीसी ने आंखों की बीमारियों को लेकर जागरूकता के मकसद से एक प्रचार अभियान का फैसला लिया. इस अभियान में किसी भी सेलिब्रेटी को जोड़े जाने की चर्चा थी. अब स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उनसे किसी भी अभिनेता के प्रचार में शामिल होने को लेकर जानकारी नहीं दी गयी और ना ही उनसे इस बाबत अनुमति मांगी गयी.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने इस संबंध में बातचीत करते हुए अंग्रेजी अखबार को बताया, इस अभियान की शूटिंग के लिए भी अनुमति नहीं ली गयी और इसे शूट कर लिया गया. इस अभियान पर हुई चर्चा में इसे ऋतिक रोशन के साथ करने की बात थी. हाल में ही ऋतिक की फिल्म काबिल रिलीज हुई है जिसमे उन्होंने एक अंधे व्यवक्ति की भूमिका निभायी है. ऐसे में अभियान और व्यापक तरीके से आगे बढ़ता. फिल्म में निभायी उनकी भूमिका का लाभ इस कैंपन को मिलता. शाहरुख खान को लेकर चर्चा नहीं हुई और इसे शूट कर लिया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










