SO CUTE: शाहिद ने शेयर की बेटी मीशा की पहली झलक, देखें तसवीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2017 12:35 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने बेटी मीशा की पहली झलक इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है. ये पहला मौका है जब शाहिद ने बेटी संग अपनी तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. शाहिद की पत्‍नी मीरा राजपूत ने 26 अगस्‍त 2016 को बेटी मीशा को जन्‍म दिया था. शाहिद ने मीरा की फोटो के साथ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने बेटी मीशा की पहली झलक इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है. ये पहला मौका है जब शाहिद ने बेटी संग अपनी तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. शाहिद की पत्‍नी मीरा राजपूत ने 26 अगस्‍त 2016 को बेटी मीशा को जन्‍म दिया था.

शाहिद ने मीरा की फोटो के साथ लिखा है,’ ‘सनसेट विथ मॉय एंजल.’ इससे पहले शाहिद ने जो तस्‍वीर शेयर की थी उसमें मीशा के नन्‍हें पैरों की झलक दिखी थी. लेकिन इस तस्‍वीर में मीशा की धुंधली तस्‍वीर दिख रही है. शाहिद ने बेटी को गोद में उठाया है.

https://www.instagram.com/p/BQK8i89DvuP/

बता दें कि शाहिद और मीरा बॉलीवुड के सक्‍सेसफुल कपल्‍स में से एक माने जाते हैं. दोनों ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी. कुछ दिनों पहले ही मीरा पहली बार शाहिद संग फिल्‍ममेकर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आई थीं.

हाल में दोनों फिल्‍म आमिर खान की फिल्‍म ‘दंगल’ की सक्‍सेस पार्टी में शामिल हुए थे. शाहिद की प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो वे इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रंगून’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्‍म में उनके अलावा कंगना रनौत और सैफ अली खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

इसके अलावा शाहिद ने संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी है. शाहिद इस फिल्‍म के लिए लगभग 10 किलो वजन बढ़ाने वाले हैं. जिसके लिए वो डाइट चार्ट को फॉलो कर रहे हैं. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola