तो इसलिए स्‍वरा भास्‍कर ने ‘अनारकली ऑफ आरा'' में काम करने का लिया था फैसला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2017 10:54 AM

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ एक साहसी फिल्म है और उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखेंगे. फिल्‍म बिहार के आरा जिले की एक गायिका की है जो द्विअर्थी गाने गाती है. स्वरा ने एक बयान में कहा, ‘ ‘अनारकली ऑफ आरा’ मेरे लिए […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ एक साहसी फिल्म है और उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखेंगे. फिल्‍म बिहार के आरा जिले की एक गायिका की है जो द्विअर्थी गाने गाती है.

स्वरा ने एक बयान में कहा, ‘ ‘अनारकली ऑफ आरा’ मेरे लिए बेहद खास फिल्म है. ना केवल इसलिए कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर आधारित प्रासंगिक एवं सामयिक फिल्म है. जब अविनाश जी (निर्देशक अविनाश दास) ने मुझे फिल्म के बारे में बताया, मैं काफी प्रभावित हुई.’

उन्‍होंने आगे फिर कहा,’ मुझे लगता है कि हमने काफी साहसी फिल्म बनायी है जो व्यापक स्तर पर देखे जाने के लायक है.’ उन्होंने कहा, ‘ ‘अनारकली ऑफ आरा’ बिहार के आरा जिले की एक गायिका है जो द्विअर्थी गाने गाती है.’

स्‍वरा ने कहा,’ चीजें तब बिगड़ जाती हैं जब एक दिन अनारकली एक ताकतवर व्यक्ति के हाथों यौन प्रताडना का शिकार बनती है. लेकिन वह घुटने टेकने की बजाए उसके खिलाफ लडाई शुरु कर देती है.’ फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola